वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे देशभर के 27 प्रान्तों के करीब 60 हजार विद्यार्थी क्रीड़ा भारती की ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में शामिल -

देशभर के 27 प्रान्तों के करीब 60 हजार विद्यार्थी क्रीड़ा भारती की ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में शामिल

1 min read

🔲 चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन की ओर से विजेता पुरस्कृत

🔲 ‘पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब’ अभियान : रिजिजू

हरमुद्दा
रतलाम,12 फरवरी। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने नई दिल्ली में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित आनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन की ओर से पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार तमिलनाडु के एस रघु को एक लाख रुपए के चेक के रूप में प्रदान किया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में यशिका और रूपेश सुनेरी को 50-50 हजार रुपए का प्रदान किया। तृतीय पुरस्कार 10 विजेताओं को 11-11 हजार रुपए प्रदान किए गए।

क्रीड़ा भारती के महामंत्री राज चौधरी ने बताया कि इस ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में देश भर के 27 प्रान्तों के करीब 60 हजार छात्रों ने भाग लिया था 1 लाख लोगों ने परीक्षा का डेमो लिया था। समारोह में ऑनलाइन परीक्षा तैयार करने वाले रामानंद चौधरी और प्रश्न तैयार करने वाले रेसी शर्मा को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री काश्यप ने क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा को छात्रों में खेलो के प्रति रुचि जाग्रत करने वाला बताते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष चेतन चौहान और उपाध्यक्ष नारायणसिंह राणा भी मौजूद थे।

काश्यप का किया सम्मान

IMG_20200212_211436

पुरस्कार वितरण समारोह में खेलमंत्री किरण रिजिजू ने इस अनूठे प्रयास के लिए क्रीड़ा भारती के कार्याध्यक्ष रतलाम के भाजपा विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान भी किया।

हर व्यक्ति शारीरिक फिट रहेगा तभी भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा : किरण रिजिजु

ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह में केन्द्रीय खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कि देश का हर व्यक्ति फिट रहेगा, तभी देश एक शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा। शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए शरीर से पसीना तो निकालना ही होगा। भारत की संस्कृति में फिटनेस के प्रति जागरूकता का अभाव है फिजिकल एक्टिविटी नहीं है। सबसे ज्यादा नुकसान ’पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब” इस सोच ने किया है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिट इंडिया मुवमेंट लांच करना पड़ा और ’पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब’ अभियान शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा सरकार देश भर में खेलो इंडिया अभियान चला रही है जिसके तहत देश भर में 15 हजार बच्चों का चयन किया गया है जिनको सरकार सभी सुविधाएं दी रही है इन्ही बच्चों में से आगे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार होंगे जो भारत को टॉप 10 देशों में लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *