वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे 365 दिनों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 365 वादे किए पूरे : कृषि मंत्री -

365 दिनों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 365 वादे किए पूरे : कृषि मंत्री

1 min read

🔲 कर्ज माफी दूसरा चरण : सैलाना तथा ताल के 5 हजार किसानों को मिला 28 करोड से ज्यादा का लाभ

🔲 प्रभारी मंत्री सचिन यादव ने सैलाना व ताल के कार्यक्रमों में वितरित किए ऋण माफी प्रमाण पत्र

हरमुद्दा
रतलाम, 13 फरवरी। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में जिले के सैलाना तथा ताल के 5 हजार 69 किसानों को 28 करोड़ 47 लाख 49 हजार रुपए की कर्ज़ माफी का लाभ प्रदान किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री सचिन यादव ने 13 फरवरी को सैलाना तथा ताल के कार्यक्रमों में किसानों को कर्ज माफी की सौगात दी। प्रभारी मंत्री ने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र तथा सम्मान पत्र भेंट किए। कार्यक्रमों को विधायक हर्षविजय गहलोत तथा मनोज चावला ने भी संबोधित किया। कृषि मंत्री नेे कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 365 दिनों में 365 वादे पूरे किए हैं।

365 दिन में 365 वादे किए पूरे

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार ने 365 दिन में 365 वादे पूरे किए है। क्षेत्र के विकास एवं उन्नति में दिक्कत नहीं होगी। राज्य शासन प्रदेश के अन्नदाता से किया गया सबसे महत्वपूर्ण वचन पूरा कर रहा है। यह ऐतिहासिक कार्य है जो मध्यप्रदेश में किया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रदेश के 20 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया है। छूटे हुए किसानों को द्वितीय चरण में लाभान्वित किया जा रहा है। यह एक चरणबद्ध योजना है। प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कहा कि कर्ज माफी के साथ ही राज्य शासन किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए कृत-संकल्पित है। खेती की लागत को कम करने एवं किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का कार्य भी किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा किसानों के लिए बिजली का बिल आधा कर दिया गया है। कृषि उपकरणों पर सब्सिडी में वृद्धि की गई है।

किसानों को 11 करोड 90 लाख रुपए का दिया लाभ

रतलाम जिले में मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना में किसानों को 11 करोड 90 लाख रुपए का लाभ दिया गया है। मध्यप्रदेश में गौमाता की सच्ची सेवा की जा रही है। प्रथम चरण में 1000 गौशाला बनाई जा रही है, दूसरे चरण में 3 हजार गौशालाए बनेगी। राज्य शासन ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि दुगनी की है, आगे चलकर हितग्राही को प्रतिमाह 1 हजार रुपए पेंशन लाभ दिया जाएगा। इंदिरा गृह ज्योति योजना में 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी जा रही है। इस योजना का रतलाम जिले के 2 लाख 48 हजार उपभोक्ता लाभ उठा रहे हैं। कन्या विवाह के लिए राज्य शासन ने 51 हजार रुपए का प्रावधान किया है।

एक माह में मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री मदद योजना में आदिवासी परिवारों को खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। आदिवासी परिवार में जन्म के अवसर पर 50 किलोग्राम तथा मृत्यु पर 1 क्विंटल निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही आदिवासी ग्राम पंचायतों में सामूहिक आयोजनों के लिए 25 हजार रुपए बरतन खरीदी हेतु उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रतलाम जिले में 1 माह के भीतर पंचायतों को बर्तन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वन अधिकार अधिनियम के तहत पूर्व में खारिज किए गए आवेदनों पर राज्य शासन के निर्देशानुसार पुनः विचार करके पात्र व्यक्ति को अधिकार पत्र प्रदान किया जाएगा, अभी सत्यापन प्रक्रिया जारी है।

सैलाना में यह भी थे मंचासीन

इस दौरान कार्यक्रमों में सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, राजेश भरावा, विनोद मिश्रा मामा, अभिषेक शर्मा, जगदीश पाटीदार, नम्रता राठौर, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा, एसडीएम कामिनी ठाकुर आदि उपस्थित थे। स्वागत उद्बोधन कृषि उपसंचालक जीएस मोहनिया ने दिया। संचालन नरेंद्र तिवारी ने किया। आभार सहायक संचालक कृषि बी वास्के ने माना।

नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवनों तथा गौशालाओं का किया लोकार्पण

प्रभारी मंत्री ने जिले के ताल में नवनिर्मित पांच आंगनवाड़ी भवनों तथा दो गौशालाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही एक सड़क मार्ग का भूमिपूजन भी किया। प्रभारी मंत्री द्वारा ग्राम आबूपुरा में 28 लाख 36 हजार तथा खजूरीदेवड़ा में 28 लाख 36 हजार रुपए की लागत से निर्मित गौशालाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने 4 करोड़ 95 लाख रुपए लागत से भैसोला से करमदी नागदा तक निर्मित किए जाने वाले मार्ग का भूमिपूजन भी किया।

IMG_20200213_193724

यह थे आलोट में मौजूद

इस दौरान विधायक मनोज चावला, निजाम काजी, वीरेंद्रसिंह सोलंकी, अनिल शुक्ला, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा, महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *