वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे वडोदरा : टेंपो और डंपर की जोरदार भिड़ंत में 12 की मौत, 20 घायल -

वडोदरा : टेंपो और डंपर की जोरदार भिड़ंत में 12 की मौत, 20 घायल

1 min read

🔲 वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए गए थे गोठड़ा

🔲 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में किया भर्ती

हरमुद्दा
वडोदरा, 23 फरवरी। वडोदरा में शनिवार रविवार की दरमियानी रात पादरा-जम्बूसर हाई पर टैम्पो और डम्पर के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां व महिलाएं भी शामिल है। सभी मृतक रणु और भोज गांव के निवासी है। वड़ोदरा पुलिस ने मुताबिक घटना में 20 से अधिक लोग भी घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभावित लोग शनिवार को वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए गोठड़ा गए थे।

सूत्रों से जानकारी के अनुसार पादरा तहसील के रणु गांव में रहते इकबालभाई अब्बासभाई चौहाण की भांजी की शादी थी। इसलिए पूरा परिवार व सगे संबधी शादी में शामिल होने एक टेम्पो मे सवार होकर गोठड़ा गांव गए थे। शनिवार शाम शादी के बाद सभी लोग टेम्पो मे सवार होकर देर रात वापस घर की तरफ निकले थे।

कैनाल की तरफ से आ रहे डंपर ने मारी टक्कर

इस दौरान पादर-जम्बूसर हाइवे पर महुवड चौराहे के पास पहुंचते ही कैनाल की तरफ से आ रहे तेज डम्पर ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पाते ही पादरा पुलिस थाने का काफिला मौके पर पहुंच गया।

 टेंपो में सवार थे 35 : पुलिस अधीक्षक

वड़ोदरा शहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर देसाई ने बताया कि टेम्पो में 35 से अधिक लोग सवार थे। घटना में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के शहर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में दो मासूम बच्चियां व महिलाएं भी शामिल हैं।

यह है मृतक

मृतकों की पहचान मोहसीन रमजानखान पठाण 35, रूक्शानाबेन मोहसीनभाई पठाण 35, जायेदाबेन शब्बीरभाई मलेक 48, सुभानबेन सजादभाई सिघा 32, माहेनुरबेन फिरोजभाई चौहान 8, नसरीनबेन फिरोजभाई चौहाण 32, महेक फिरोजभाई चौहान 4, सलीम रजाक शेख 55, अफसाना ईस्माईल चौहान 17, सुरीयाबेन अमरसिंग सिंघा 16, समीमबेन हनीफभाई चौहान 35, शेहनाजबेन हितेस सोलंकी 38 के रूप में की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *