वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आमजन के लिए राहत, गैस सिलेंडर के भाव हुए कम -

आमजन के लिए राहत, गैस सिलेंडर के भाव हुए कम

1 min read

🔲 सरकार ने दिया होली का तोहफा

🔲 घरेलू और कमर्शियल दोनों के भाव में हुई कमी

हरमुद्दा
रविवार, 1 मार्च। होली पर सरकार ने देशवासियों को तोहफा दिया है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कमी की गई है। आमजन के लिए राहत की खबर है। एलपीजी रसोई गैस अब सस्‍ती हो गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर पर भाव घटाए हैं। नई दरें आज से ही लागू हो गईं हैं। गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 53 रुपए घट गई है और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर कुल 84.50 रुपए घटाए गए हैं।

दिल्‍ली में जो सिलेंडर अभी तक 858.50 रुपए में मिलता था, वह अब 805.50 रुपए में उपलब्‍ध होगा। पिछले महीने 12 फरवरी में ही एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 150 रुपए की बढ़ोतरी से उपभोक्‍ता परेशानी में आ गए थे। देश के सभी महानगरों में गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 144.50 रुपए से 149 रुपए तक बढ़ी थीं। गैस सिलेंडर के दाम घटने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है।

पता कर सकते है अपने शहर में गैस सिलेंडर के भाव

आप जिस भी शहर में रहते हैं, वहां अब गैस सिलेंडर के दाम क्‍या होंगे, इसे पता करने का तरीका हम आपको बता रहे हैं। सबसे पहले आपको इंडियन ऑयल IOC की वेबसाइट Website पर जाना होगा। यहां आपको https://indane.co.in/tarrifs_price.php पर विजिट करना होगा। यहांंआपको Show All Market का एक टैब नज़र आएगा। जैसे ही आप इस पर Click करेंगे, आपको तत्‍का ही वहां पर LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों वाली एक सूची सामने मिल जाएगी।

मुंबई में सस्ता तो कोलकाता में सबसे महंगा

इंडियन ऑयल की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 805.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में इस सिलेंडर की कीमत 839.50 रुपए है। मुंबई में यह 776.50 रुपए में मिलेगा और और चेन्नई में इसके दाम 826 रुपए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *