वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ... और फिर जरूरतमंद लोगों को भेंट की जाएगी 161 नई सायकिल, पहले जाएंगे सायकिल यात्री सांवरिया -

… और फिर जरूरतमंद लोगों को भेंट की जाएगी 161 नई सायकिल, पहले जाएंगे सायकिल यात्री सांवरिया

🔲 7 मार्च को रवाना होंगे सांवरिया जी सायकिल से

🔲 होली पर करेंगे दर्शन

🔲 जय गोविंद ग्रुप का अनुकरणीय आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 6 मार्च। .. और फिर जरूरतमंद लोगों को 161 नई सायकिल भेंट की जाएगी। पहले सायकिल यात्री 7 मार्च को रवाना होंगे। होली के दिन श्री सांवरिया जी के दर्शन करेंगे। यह अनुकरणीय आयोजन जय गोविंद ग्रुप के बैनर तले होगा।

IMG_20200306_191932

ग्रुप एवं यात्रा संयोजक अजय शर्मा ने हरमुद्दा को बताया कि श्री सांवरिया जी की सायकल यात्रा की शुरुआत शनिवार 7 मार्च को सुबह 6.30 बजे होगी।

रविवार रात को पहुंचेंगे मण्डफिया

श्री शर्मा ने बताया कि श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज की त्रिपोलिया गेट स्थित धर्मशाला से सायकिल यात्रा शुरू होकर नामली, जावरा, मंदसौर, नीमच, निम्बाहेड़ा होते हुए 8 मार्च रविवार की रात को मण्डफिया श्री सांवरिया सेठ के पहुंचेंगे। सोमवार को सुबह दर्शन कर यात्री पुनः रतलाम के लिए रवाना होंगे।… और फिर जरूरतमंद लोगों को भेंट की जाएगी 161 नई सायकिल, पहले जाएंगे सायकिल यात्री सांवरिया

गत वर्ष गए थे 11 यात्री

श्री शर्मा ने बताया कि यूं तो हम सांवरिया जी हर साल होली पर जाते आए हैं। लेकिन पिछले वर्ष 11 लोग साइकिल द्वारा गए थे और हमने साइकिलें जरूरतमंद को प्रसाद स्वरूप दे दी गई थी।

161 यात्री तैयार

IMG_20200306_185956

श्री शर्मा ने बताया कि 161 साइकिल यात्री शनिवार सुबह सांवरिया जी के लिए रवाना होंगे। इसमें 75 प्रतिशत व्यापारी वर्ग के हैं। उन्हीं 15 फीसद किसान परिवार तथा 10 प्रतिशत मजदूर वर्ग के धर्मालु यात्री है। जो यात्री साइकिल से जाएंगे, वह साइकल उन्हीं की रहेगी, उसे किसी को भी देने के अधिकारी रहेंगे। उसका ग्रुप पर कोई अधिकार नहीं रहेगा।

यह है सायकल में

IMG_20200306_185938

यात्रियों के लिए सायकल अमूल्य है। सायकल में गद्दे दर सीट, घण्टी, लाइट, ताला लॉक वाला स्टैंड, जय गोविंद ग्रुप की ध्वजा है।

यात्रा की दी विस्तृत जानकारी

IMG_20200306_185819

शुक्रवार की शाम 7 बजे हरियाणा गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में सभी साइकल यात्रियों की बैठक में विस्तृत जानकारी यात्रा संयोजक श्री शर्मा द्वारा दी गई। यात्रा में शामिल सभी यात्रियों के नाश्ता, भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था सामाजिक संगठनों द्वारा की जाएगी। इस दौरान ओमप्रकाश त्रिवेदी ने यात्रियों का आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान जगदीश पहलवान, विजय शर्मा, संजय चौधरी, राजीव रावत, नाना ठाकुर, विशाल जायसवाल, शीतल खाती, प्रदीप राठी, संजय ओझा, किरीट कुमावत विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *