वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे साब को सल्यूट ठोकने वालों ने गले मिलकर लगाया रंग -

साब को सल्यूट ठोकने वालों ने गले मिलकर लगाया रंग

1 min read

🔲 रंग गुलाल लगाकर पुलिस ने मनाया पर्व

🔲 दो दिन की ड्यूटी की थकान हो गई दूर उत्सव की उमंग में

हरमुद्दा
रतलाम, 11 मार्च। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिसकर्मी व आला अफसर त्‍योहार पर जी जान से लगे रहे। शहर में शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व पूर्ण कराया। बुधवार को दो दिन की ड्यूटी की थकान उत्सव की उमंग में दूर हो गई। रंग गुलाल लगाकर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रंग पर्व मनाया।

IMG_20200311_194206

पुलिसकर्मियों ने बुधवार को पुलिस लाइन में होली उत्सव मनाया। आयोजन में जिले के अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कलेक्टर रुचिका चौहान, एडीएम जमुना भिड़े, डीआईजी गौरव राजपूत, एसपी गौरव तिवारी, अजाक डीएसपी विवेकसिंह चौहान, एडिशनल एसपी हेमंत सिंह, यातायात डीएसपी विलासराव वाघमारे, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने होली उत्सव मनाया।

IMG-20200311-WA0196

किया खास इंतजाम

पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के लिए होली खेलने का खास इंतजाम किया गया था। सभी पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों के रंग गुलाल लगाकर होली खेलना शुरू की तो हल्के हल्के पुलिस लाइन में मौजूद सभी रंग में सराबोर हो गए और ढोल धमाके पर झूमते नजर आए। साब को सल्यूट ठोकने वालों ने गले मिलकर रंग लगाया। कोई छोटा बड़ा नहीं था। मस्ती की तरंग छाई रही। पुलिस लाइन में जवानों के साथ उनके बच्चे व महिलाएं भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी नृत्य कर रंग गुलाल लगाया और होली का आनंद लिया।

IMG_20200311_201634

दो बत्ती थाने पर भी खूब नाचे

IMG_20200311_193837

धुलेंडी के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने थाना परिसर में जमकर होली खेली। जवान ने दो बत्ती थाना एवं यातायात थाने में एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली व शुभकामनाएं दी। होली व धुलेंडी के दिन ड्यूटी पर तैनात रहकर नगरवासियों को सुरक्षा देने वाले जवानों ने दूसरे दिन होली की धूम मचाते हुए डीजे पर काफी समय तक नृत्य भी किया।

IMG_20200311_193819

पुलिस टीम ने शहर के सहयोग के साथ होली को मनाया शांतिपूर्ण

हमारी पुलिस टीम ने शहर के सहयोग के साथ होली पर्व को पूर्ण शांतिपूर्ण ढंग से कराया है। हम लोग होली का पर्व मना रहे हैं। मैं इस मौके पर सभी शहरवासियों और पुलिसकर्मियों को बधाई देता हूं।

🔲 गौरव तिवारी, पुलिस अधीक्षक, रतलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *