वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राग से रोगों के उपचार की बातें बताएंगे रतलाम के फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, संगीतकार, आज शाम 6 बजे कुकू एफएम पर -

राग से रोगों के उपचार की बातें बताएंगे रतलाम के फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, संगीतकार, आज शाम 6 बजे कुकू एफएम पर

🔲 गुरुवार से रोज शाम 6 बजे से

हरमुद्दा
रतलाम, 12 मार्च। रतलाम शहर के फ़िल्म निर्माता, निर्देशक एवं संगीतकार हरीश दर्शन शर्मा अब संगीत के राग से रोगों के उपचार के बारे में बताएंगे। मुंबई से संचालित कुकू एफएम पर आने वाले शो संगीत का जादू में वे लाइव बात करेंगे।

श्री शर्मा ने हरमुद्दा को बताया की संगीत जीवन के लिए बहुत जरूरी है। संगीत को केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं सुना जाता बल्कि इसका प्रयोग वैज्ञानिक भी रोगों के उपचार के लिए करते है। कुकू एफएम पर यह शो गुरुवार से रोज शाम 6 बजे से शुरू होगा। कुकू एफएम एक ऑडियो प्लेटफॉर्म है। इसके देश मे 15 लाख से ज्यादा श्रोता है। साथ ही कुकू एफपर अनेक किताबे ऑडियो फ्रॉम में उपलब्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed