वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे निगमबोध घाट पर नहीं होने दिया उसका अंतिम संस्कार, शुक्रवार को हुई थी कोरोना वायरस से उसकी मौत -

निगमबोध घाट पर नहीं होने दिया उसका अंतिम संस्कार, शुक्रवार को हुई थी कोरोना वायरस से उसकी मौत

1 min read

🔲 मृतक के रिश्तेदारों ने जताया रोष

हरमुद्दा
दिल्ली, 14 मार्च। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से हुई 68 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। शनिवार को निगमबोध घाट पर उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया। इसके चलते मृतक के रिश्तेदारों ने रोष जताया है। बताया जा रहा है कि आरएमएल के डॉक्टर अंतिम संस्कार पर फैसला लेंगे, क्योंकि निगम बोध शमशान घाट पर लकड़ी और सीएनजी से ही अंतिम संस्कार होता है।
उल्लेखनीय है कि तेजी से फैल रहे इस वायरस को रोकने के लिए कई राज्यों ने स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों को बंद कर दिया है और ज्यादातर सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 83 हो गए हैं। इनमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

अब तक दो की मौत

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन 83 लोगों में दिल्ली की 68 वर्षीय महिला और कर्नाटक का 76 वर्षीय पुरुष भी शामिल हैं। दोनों की मौत एक से ज्यादा बीमारियों के कारण हुई है लेकिन दोनों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि महिला अपने बेटे के संपर्क में आयी थी, जो राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण का पांचवा मामला था।

स्विटजरलैंड और इटली की यात्रा से आया महिला का बेटा

महिला का बेटा पांच से 22 फरवरी तक स्विटजरलैंड और इटली की यात्रा पर था। अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत एक से ज्यादा बीमारियों (मधुमेह और उच्च रक्तचाप) के कारण हुई है। लेकिन उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थी। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मंगलवार को हुई 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मृत्यु है। उसके कोरोना वायरस के चलते मौत होने की गुरुवार को पुष्टि हुई थी।

118 देशों में इस महामारी से अभी तक 5,000 से ज्यादा लोगों की मौत

देश में दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल सहित 11 राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल 83 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि 118 देशों में इस महामारी से अभी तक 5,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1031 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। लेकिन यह स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है और घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत ने अभी तक मालदीव, अमेरिका, मेडागास्कर और चीन सहित कई प्रभावित क्षेत्रों से कुल 1031 लोगों को बाहर निकाला है।

भारत-बांग्लादेश यात्री ट्रेनें और बसें 15 अप्रैल तक नहीं चलेंगी

केन्द्र ने तय किया है कि सीमा पर बने 37 जांच चौकियों में से महज 19 पर आवाजाही की अनुमति होगी और अगले आदेश तक भारत-बांग्लादेश यात्री ट्रेनें और बसें 15 अप्रैल तक नहीं चलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि समूचे देश में 42,000 लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षेस नेताओं के साथ रखा वीडियो कांफ्रेंस का प्रस्ताव

हालात की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षेस नेताओं के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस का प्रस्ताव रखा है ताकि एक संयुक्त रणनीति बनाकर दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया जा सके। वहीं कर्नाटक, ओडिशा, दिल्ली और बिहार बंद जैसी स्थिति नजर आ रही है।

भारत सहित कुल 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध

सउदी अरब ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 मामले आने के बाद यूरोपीय संघ के अलावा भारत सहित कुल 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। सउदी अरब ने गुरुवार को ही यूरोपीय संघ, स्विटजरलैंड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, फिलीपीन, सूडान, इथोपिया, दक्षिण सूडान, एरिट्रिया, केन्या, दिजीबाती और सोमालिया के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *