वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे चांद आया जमीन के करीब नजर, लोगों ने शांत चित्त मन से निहारा -

चांद आया जमीन के करीब नजर, लोगों ने शांत चित्त मन से निहारा

1 min read

🔲 चांद नजर आया बड़ा और ज्यादा चमकदार

🔲 कहीं पर दिखा पिंक भी

🔲 ऐसी स्थिति अब 2021 में 27 अप्रैल को होगी निर्मित

हरमुद्दा
मंगलवार 7 अप्रैल। कोरोना वायरस के संक्रमण से घरों में रहने वाले लोग के लिए मंगलवार की रात राहत वाली रही। बिना आपाधापी में, बिना किसी भूल के शांत चित्त मन से चांद को निहारने का अवसर मिला। हर बार की बनिस्बत मंगलवार की रात चांद कुछ ज्यादा बढ़ा और चमकदार नजर आया। कहीं-कहीं रंग बदलता हुआ भी दिखा। देश के अनेक हिस्सों में चंद्रमा के अद्भुत नजारे को सूर्यास्त के तुरंत बाद से ही लोगों ने देखना शुरू कर दिया। ऐसी स्थिति अब 2021 में 27 अप्रैल को निर्मित होगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले 14 दिनों से लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते लॉक डाउन में विभिन्न प्रकार के उपाय कर रहे हैं। घरों में कैद हैं। लॉक डाउन में सारे नियमों का पालन कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए 5 अप्रैल को अच्छी रात साबित हुई थी, जब रात 9 बजे से 9 मिनट तक दीए जलाए और आतिशबाजी कर उत्साह का, उमंग का, प्रफुल्लित मन का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि लाख कितने ही संकट क्यों ना आए, हर स्थिति में हम खुश रह सकते हैं।

मंगलवार की रात रहा नजारा खास

IMG_20200407_222020

यूं तो पूर्णिमा का चंद्रमा देखने में हमेशा ही अद्भुत लगता है, लेकिन मंगलवार की रात को यह नजारा और भी खास रहा।  भौतिक के व्याख्याता गजेंद्रसिंह राठौर  ने हरमुद्दा को बताया कि यह एक खगोलीय घटना है। चांद पृथ्वी के नजदीक आता है। इसलिए ज्यादा बड़ा और चमकदार दिखाई देता है। यानी इस बार चंद्रमा सामान्य से 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार है। वैसे तो साल में 12 पूर्णमासी होती है, लेकिन ऐसी दुर्लभ स्थिति तब बनती है, जब चंद्रमा धरती के सबसे करीब होता है।

मंगलवार की रात को ही हुआ सुपरमून का एहसास

IMG_20200407_230914

व्याख्याता श्री राठौर ने बताया कि 7 अप्रैल को रात 11:38 पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा करीब रहा, तो भारत में रहने वालों को 7 अप्रैल की देर रात में सुपर मून की स्थित का एहसास हुआ। इस समय पर चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी मात्र तीन लाख 56 हजार 900 किलोमीटर रही। चांद की यह स्थिति पेरिगी की स्थिति कहलाती है। आमतौर पर पृथ्वी की चंद्रमा से दूरी तीन लाख 84 हजार 400 किमी मानी होती है। वहीं, चन्द्रमा की पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी होने पर ये दूरी करीब चार लाख 05 हजार 696 किमी मानी जाती है। ऐसी स्थिति अब2021 में 27 अप्रैल को निर्मित होगी।

8 अप्रैल को भी नजर आएगा सुपर पिंक मून

8 अप्रैल को आकाश में सुपरमून दिखेगा, जिसका नाम सुपर पिंक मून है। सुपरमून 8 अप्रैल को दोपहर 2:35 बजे (जीएमटी) भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे) पर दिखाई देगा। मगर, तब सूर्योदय हो चुका होगा और इस स्थिति में भारत के लोग सुपर पिंक मून की घटना को सीधे नहीं देख पाएंगे। मगर, इस इवेंट को ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *