वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सेवा से सरोकार : आदर्श गुरु कल्याण नगर सेवा समिति की स्वाद की सेवा को जरूरतमंद रखेगा याद -

सेवा से सरोकार : आदर्श गुरु कल्याण नगर सेवा समिति की स्वाद की सेवा को जरूरतमंद रखेगा याद

1 min read

🔲 सेवा के सूत्रधार विशाल शर्मा को मिली सहयोगियों से अपार मदद

🔲 70 सेवादार लगे हुए हैं कार्य में सतत

🔲 1550 जरूरत मंद के लिए भोजन का जतन

🔲 न थके, न थकेंगे, बढ़ते रहेंगे सेवा के कदम

🔲 गाय व श्वान (कुत्ते) के लिए दूध रोटी व मछली के लिए आटे की गोलियां

🔲 मनोज शर्मा
रतलाम, 5 मई। दाल बाफले, दाल बाटी, पुलाव, चना मसाला, काठ गोभी की सब्जी, आलू प्याज टमाटर शिमला मिर्च की सब्जी, सेंव की सब्जी, दाल, दाल मखनी, पांच रोटी का पैकेट। रविवार को स्वीट डिश में हलवा, नुकती, केशरिया भात। लॉक डाउन में अब तक हर दिन इन व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं शहर के जरूरतमंद। सेवा से सरोकार रखने वाली आदर्श गुरु कल्याण नगर सेवा समिति जो स्वाद की सेवा दे रही है, उसे जरूरतमंद हमेशा याद रखेगा। सेवादार गाय के लिए रोटी, श्वान के लिए दूध रोटी तो मछली के लिए आटे की गोलियां डाल रहे हैं।

IMG_20200505_180025

सेवा के सूत्रधार विशाल शर्मा ने जरूरतमंदों को राशन और आधी रात को भी सेवा देने वाले कोरोना वारियर्स को चाय देने से सेवा शुरू की थी। श्री शर्मा ने हरमुद्दा से चर्चा में बताया कि सेवा से सरोकार रखने वाले सहयोगी जुड़ गए और भोजन देने की शुरुआत कर दी गई। 100 पैकेट से सेवा शुरू हुई और चंद दिनों में डेढ़ हजार तक पहुंच गई।

IMG_20200505_180657

भोजन को चखते हुए स्वयं विशाल शर्मा

🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲

न थके हैं, न थकेंगे, सेवा के कदम बढ़ते रहेंगे

लॉक डाउन के बाद से ही जरूरतमंदों के इस पुनीत कार्य में 70 सेवादार सतत लगे हुए हैं। हर दिन 1550 जरूरत मंद के लिए भोजन का जतन कर रहे हैं। अभी भी सेवा का जज्बा, जोश है। उत्साह से कह रहे हैं न थके हैं, न थकेंगे, सेवा के कदम बढ़ते रहेंगे।

IMG_20200505_175549

70 सेवादारों का कार्य विभाजन

30 लोग रोटी बनाने और सेंकने में, 15 लोग सब्जी काटने और बनाने में, 10 लोग भोजन के पैकेट तैयार करने में, 15 लोग  भोजन पैकेट वितरण व्यवस्था को संभालने में तल्लीन हैं।

IMG_20200505_180526

इनके लिए भी हुई चिंता

सेवा समिति 55 गाय के लिए रोटी, 60 कुत्ते के लिए दूध रोटी की व्यवस्था की, जिम्मेदारी का निर्वाह मोहित शर्मा, अजय जैन, भरत सोलंकी कर रहे हैं तो खुजली वाले कुत्तों को गोलियां भी दी जा रही है। हर दिन 10 किलो आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर मछलियों को डालने का कार्य टोनी बैरागी कर रहे हैं।

IMG_20200505_180541

हर दिन पर एक नजर

1550 जरूरत मंद के लिए की जा रही भोजन व्यवस्था में हर दिन 2 क्विंटल आटा, 2 क्विंटल सब्जी, दो डिब्बा तेल, 5 किलो मसाला, गैस की तीन टंकी खर्च हो रही है।

सेवा से सरोकार रखने वाले

भोजन बनाने के लिए आर ओ वाटर अंकित पटेल उपलब्ध करवा रहे हैं। आटा गुथने की मशीन प्रवीण कसेरा, रोटी बनाने की मशीन जगदीश हलवाई, सब्जी काटने और ग्रेवी बनाने की मशीन अंकित जैन मिर्ची वाला ने उपलब्ध करवाई। भोजन बनाने के लिए बर्तन कुर्सी सहित अन्य सामग्री विशाल टेंट हाउस कान्हा टेंट हाउस, मोदी टेंट हाउस से प्राप्त हो रही है। गेहूं पीसने की दशरथ राठौर व ट्रांसपोर्ट की सेवा अमर सोनी, अशोक राठौड़, गोपाल माली संजू काटेकर दे रहे हैं। सब्जी की व्यवस्था हरथली, तीतरी, मथुरी, बंजली, करमदी के किसान कर रहे हैं।

नुकती के पैकेट बनाते हुए सेवादार

IMG_20200505_180616

सेवादारों की सेना में प्रमुख

सेवादारों की सेना में मुख्य रूप से धीरेंद्र भारतीय, नीलू अग्रवाल, संजय चौधरी, रवि दग्धी, मदन सोनी, मनोज शर्मा, राजा राठौड़, संजय शर्मा है, जो समन्वय कर रहे हैं। इनके साथ जुड़ गए पारस भाई, कपिल कुमावत, सागर माली, बाबू मीणा, श्याम रेङा, कमल कुमावत, राजू कुमावत ,सचिन माली, प्रवीण कुमावत, राजू कसेरा, शुभम सोनी, राजेश मीणा, अनिल सांकला, विनय कुमावत, निलेश राठौड़ , रायसीगं, रुपेश देवड़ा अशोक गहलोत शंकर बैरागी, लक्ष्मण सोनी, पप्पू भाई, शानू बैरागी, धर्मेंद्र राठौड़ मोहित शर्मा, अजय जैन, आनंद राठौड़, लाला कुमावत, नीलेश शर्मा मयंक राठौड़, बुलबुल गेहलोत, ऋतिक चौहान, रविराज सोलंकी, टोनी, किशन सोनी, मंगल भाई, राजेश भाई, ऋतु दीदी, श्याम कुंवर जी, ऋतु भाभी अंगुरबाला भाभी, विद्या भाभी मधु भाभी, सरोज दीदी एवं अन्य। लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *