वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ग्रीन रतलाम में संदिग्ध संक्रमित की मौत : मुंबई से आई थी महिला, अस्पताल में उपचार के समय हुई मौत -

ग्रीन रतलाम में संदिग्ध संक्रमित की मौत : मुंबई से आई थी महिला, अस्पताल में उपचार के समय हुई मौत

🔲 परिजनों को किया गया क्वारेंटाइन

🔲 टाटानगर का रहने वाला है परिवार

हरमुद्दा
रतलाम, 27 मई। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में ग्रीन जोन बने रतलाम में रात को मुंबई से आई एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को प्रोटोकाल के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इस घटना के बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि 20 मई को मुंबई से ई पास के माध्यम रतलाम आई महिला को कोरोना के लक्षण दिखने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में कोरोना के लक्षण दिखने पर महिला को फौरन मेडीकल कालेज रेफर किया गया, लेकिन मेडीकल कालेज में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

IMG_20200526_185456

 

मुंबई से आई तब आप उसे बुखार

लॉक डाउन अवधि के दौरान मुंबई में रहने वाली टाटा नगर निवासी 35 वर्षीय महिला ई पास के रतलाम आई थी। जब वह रतलाम आई थी, उस समय उसे बुखार था। महिला को उसके पति व पुत्र के साथ होम क्वारेंटाइन किया गया था। उसका उपचार किया जा रहा था। रात को उसकी उसे सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला चिकित्सालय लाया गया था। जिला चिकित्सालय में कोरोना के लक्षण नजर आने पर चिकित्सकों ने उसे तत्काल मेडीकल कालेज रेफर कर दिया था। मेडीकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत महिला में कोरोना के लक्षण पाए जाने के चलते मृत्यु पश्चात उसके सैम्पल लिए गए।

आज होगा प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार

महिला को कोविड 19 संदिग्ध मानकर उनका सैंपल लिया गया तथा अंतिम संस्कार पॉजिटिव मानकर प्रोटोकॉल अनुसार कराया जाएगा। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन किया जा रहा है तथा ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।

शहर में बढ़ सकती है संक्रमितों की संख्या

मुंबई से कोरोना के लक्षणों के साथ आई महिला की मृत्यु के बाद इस बात की आशंका और बढ़ गई है कि शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या और बढ़ सकती है। मुंबई से रतलाम आने के बाद मृत महिला और भी लोगों के सम्पर्क में आई होगी और उसके पति व पुत्र तो पूरे समय उसके सम्पर्क में ही थे। ऐसे में इस बात की पूरी आशंका है कि शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *