वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे तीन मंजिला मकान की छत से गिरा सहायक यंत्री, हुई मौत -

तीन मंजिला मकान की छत से गिरा सहायक यंत्री, हुई मौत

🔲 पैर फिसलने से हुई रात को घटना

🔲 सुबह देखा पड़ोसियों ने तो पुलिस को दी सूचना

हरमुद्दा
बिलासपुर, 27 मई। बिजली कंपनी में पदस्थ सहायक यंत्री तीन मंजिला मकान की छत से अचानक गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गौरेला के व्यंकटनगर स्थित जमुना अपार्टमेंट की है। गौरेला पुलिस के अनुसार विजय कुमार एक्का पिता सिमोन एक्का(48 वर्ष) विद्युत वितरण कंपनी में सहायक यंत्री (एई) के पद पर कार्यरत थे।

वे व्यंकटनगर रोड में जमुना अपार्टमेंट में किराए पर रहते थे। पत्नी भी शासकीय सेवा में हैं। इस कारण मनेंद्रगढ़ में रहती हैं। बच्चे व परिजन भोपाल में रहते हैं। सोमवार को एक्का ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब पांच बजे ऑफिस के बाद घर आ गए।

IMG_20200526_185456

छत पर टहल रहे थे एक्का, रात भर पड़े रहे घायल अवस्था में

बताते हैं कि रात करीब आठ बजे एई एक्का तीन मंजिला भवन की छत के ऊपर टहलने गए थे। तभी अंधेरे में उनका पैर फिसल गया और वे बाजू में निर्माणधीन मकान में गिर गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल पड़े रहे। सुबह पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी हुई। तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गिरने की आवाज को कर दिया नजरअंदाज

बताते हैं कि रात में पड़ोसियों को ऊंचाई से कुछ गिरने की आवाज आई, पर उन्होंने नजर अंदाज कर दिया। इसके चलते गंभीर रूप से घायल एई एक्का रात भर पड़े रहे। माना जा रहा है कि हादसे की खबर रात में पड़ोसियों को मिल जाती, तब उनकी जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजन को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed