वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दो मरीजों ने और दी कोरोना को मात, हौसला आफजाई में करतल ध्वनिकर किया विदा -

दो मरीजों ने और दी कोरोना को मात, हौसला आफजाई में करतल ध्वनिकर किया विदा

🔲 अब तक 31 पहुंचे स्वस्थ होकर घर

🔲 मुंबई से आई संक्रमित महिला का हुआ है निधन

🔲 दो व्यक्ति उपचार रत

हरमुद्दा
रतलाम, 29 मई। कोरोना वायरस से संक्रमित 2 मरीजों ने मात दे दी है। दोपहर बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर के लिए विदा किया। स्वस्थ हुए मरीजों की हौसला अफजाई में करतल ध्वनि की गई। उल्लेखनीय है कि अब तक 31 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। 2 का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 मरीजों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर घर के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को डिस्चार्ज होने वालों में एक बालक बजरंग नगर का है तथा दूसरा सुभाष नगर का 25 वर्षीय युवक है। घर जाने से पूर्व कलेक्टर रुचिका चौहान, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने करतल ध्वनि कर स्वस्थ हुए मरीजों की हौसला अफजाई की। घर जाने से पूर्व कलेक्टर ने दोनों स्वस्थ हुए व्यक्तियों को किट प्रदान की। उल्लेखनीय है कि दोनों व्यक्तियों की दूसरी बार की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके पश्चात उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया है।

IMG_20200529_155618

2 मरीज उपचार रत

कोरोना वायरस संक्रमण दौर में अब तक 34 व्यक्ति शिकार हुए हैं। जिनमें से 31 महिला पुरुष एवं बच्चों ने कोरोना से जंग जीती है। वे अब घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वही टाटानगर निवासी एक महिला मरीज जो कि मुंबई से आई थी, उसका निधन हुआ है। उसके पॉजीटिव होने की रिपोर्ट मृत्यु के बाद में आई थी। मेडिकल कॉलेज आइसोलेशन वार्ड में आप दो व्यक्ति उपचार रत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *