वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राहत वाले लॉक डाउन में रोहिणी नौतपा के सात दिन राहत वाले, उमस ने बढ़ाई कुछ परेशानी -

राहत वाले लॉक डाउन में रोहिणी नौतपा के सात दिन राहत वाले, उमस ने बढ़ाई कुछ परेशानी

🔲 रोहिणी के पहले दिन से घट रहा है तापमान

🔲 बढ़ रही है सुबह शाम की आर्द्रता

🔲 तेज तापमान से बचे, लेकिन उसने किया परेशान

हरमुद्दा
रतलाम, 31 मई। राहत वाले लॉक डाउन में राहत वाली बात यह रही है कि रोहिणी के नौतपा में सात दिन आमजनों को काफी राहत मिली है। जो तापमान रोहिणी के पहले बढ़ रहा था, वही तापमान रोहिणी के लगते ही घटने लगा। आमजन को काफी राहत मिली। सुबह शाम की आर्द्रता क्रमशः 17 फीसद बढ़ी है। नतीजतन चिपचिपी उमस ने परेशान कर दिया।

देश, प्रदेश के साथ शहर में भी राहत वाला लॉक डाउन 18 मई से चल रहा है। 20 मई से ही तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
24 मई को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था। 25 मई को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। इस दिन सुबह की आद्रता 51 फीसद एवं शाम की आर्द्रता 23 फीसद थी। रोहिणी के सात दिन में लगातार पारा गिरा। 30 मई को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राहत वाले लॉक डाउन खत्म होने वाले दिन 31 मई रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान घटा, मगर आर्द्रता बढ़ी

रोहिणी के सात दिनों में अधिकतम तापमान जहां 3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन 7 दिनों में सुबह और शाम की आर्द्रता 17 फीसद बढ़ गई। 25 मई को जहां सुबह की आर्द्रता 51 फीसद थी, वही 31 मई को 68 फीसद दर्ज की गई। 25 मई को शाम की आर्द्रता 23 फीसद थी, जो 31 मई तक बढ़ते हुए 40 फीसद हो गई। इसके चलते उमस बढ़ी और लोगों को चिपचिपी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।

नौतपा का समापन 2 जून को

पंडित दुर्गाशंकर ओझा ने हरमुद्दा को बताया कि नौतपा का समापन 2 जून को होगा, लेकिन सूर्य रोहिणी नक्षत्र को छोड़कर मृगशिर नक्षत्र में 8 जून को सुबह 8:45 पर प्रवेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *