वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आवासीय भूखंड को लेकर दो पक्ष में विवाद, 6 घायल, दो रतलाम रेफर -

आवासीय भूखंड को लेकर दो पक्ष में विवाद, 6 घायल, दो रतलाम रेफर

हरमुद्दा

रावटी, 2 जुलाई। भूखंड विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि 6 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 पुरुष व एक महिला शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद दो व्यक्तियों को रतलाम जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी अनुसार पन्ना लाल पिता भेरू लाल गुर्जर उमराव सिंह पिता हीरालाल गुर्जर में वर्षों पुराने भूमि भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को उमराव सिंह गुर्जर ने भूखंड पर काम चालू करने पर यह विवाद उत्पन्न हुआ है। इसमें उमराव सिंह पिता हीरालाल गुर्जर 50 वर्ष मदनलाल 45 वर्ष कमल सिंह 35 वर्ष पन्नालाल 50 वर्ष सभी के पिता भेरुलाल गुर्जर, हरिशंकर पिता पन्नालाल गुर्जर 22 वर्ष रामकुमार पति पन्नालाल गुर्जर 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए दोनों पक्षों में गंभीर रूप से चोटें आई है। इसमें से उमराव सिंह व मदनलाल को रतलाम रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *