वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने यूपी के मुख्यमंत्री को दी जानकारी विकास दुबे की गिरफ्तारी की -

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने यूपी के मुख्यमंत्री को दी जानकारी विकास दुबे की गिरफ्तारी की

हरमुद्दा

भोपाल, 9 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर में गुरुवार सुबह 7.45 बजे दुबे की गिरफ्तारी हुई। वह करीब 7 बजे ही मंदिर परिसर में पहुंच चुका था।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों महाकाल दर्शन के लिए एक दिन पूर्व अग्रिम बुकिंग कराना होती है। मगर हालही में प्रशासन द्वारा 250 रुपए की रसीद से दर्शनार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। दुबे ने यही रसीद कटवाई। यहां उसने अपना सही नाम नहीं बताया। दुबे दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी को शक हुआ। इस पर दुबे को मंदिर परिसर स्थित महाकाल चौकी में लाया गया। यहां पूछताछ शुरू होते ही दुबे ने अपनी पहचान बता दी। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। एसपी मनोज सिंह खुद उसे गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *