वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्रावण में हर साल महांकाल के दर्शन करने जाता है विकास : मां सरला -

श्रावण में हर साल महांकाल के दर्शन करने जाता है विकास : मां सरला

🔲 मा सरला देवी का कहना गुनाह किया है तो मिलनी चाहिए सजा

हरमुद्दा

गुरुवार, 9 जुलाई। देशभर में चर्चित हुए विकास दुबे की मां सरला दुबे का कहना है कि गुनाह किया है तो सजा मिलनी चाहिए। मेरा बेटा हर साल श्रावण मास में महाकाल के दर्शन करने जरूर जाता है। इस साल भी वह दर्शन करने गया कि उसका संकल्प अधूरा न रहे। फिलहाल तो महाकाल राजा ने बेटे को बचा लिया है। वरना उत्तर प्रदेश में तो एनकाउंटर बिल्कुल संभव था।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया। यूपी में रह रहे विकास दुबे के परिवार को इसकी सूचना टीवी के माध्यम से मिली। विकास की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां सरला देवी ने कहा कि उनके बेटे ने गलत काम किया है और सजा मिलना चाहिए। सरला देवी ने खुलासा किया है कि वो हर साल श्रावण में उज्जैन के महाकाल जरूर जाता था। यही कारण है कि इस बार भी यह उज्जैन गया और पकड़ा गया। मां के मुताबिक, बाबा महाकाल ने उसे बचाया है। मां का इशारा इस तरह था कि यदि विकास भी उसके साथियों की तरह भागता तो शायद उसका एनकाउंटर कर दिया जाता।

किस पार्टी में है पता नहीं

सरला देवी फिलहाल विकास दुबे के छोटे भाई के साथ रह रही हैं। उनका कहना है कि विकास दुबे पहले भाजपा में था और फिर सपा में रहा, लेकिन अभी उन्हें नहीं पता कि वह किस पार्टी में है। मां का कहना है कि उनके बेटे ने बुरा काम किया है और उसी का फल मिलेगा। सरकार को आगे सजा देना चाहिए।

न कोई शिकन और न कोई पछतावा विकास के चेहरे पर

इस बीच, खबर है कि गिरफ्तारी के समय उसके मन में जरा भी पछतावा या शिकन नजर नहीं आई। उसकी चाल ढाल देखकर लगा रहा था मानों वह गिरफ्तारी के ही वहां आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *