वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना संक्रमण : दो दर्जन महिला पुरुष आए संक्रमण की चपेट में -

कोरोना संक्रमण : दो दर्जन महिला पुरुष आए संक्रमण की चपेट में

हरमुद्दा
रतलाम, 14 अगस्त। कोरोना से काफी संख्या में संक्रमित होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। गुरुवार को जहां 28 लोग संक्रमित हुए थे, वहीं शुक्रवार को 24 लोग संक्रमित हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में उपचार किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम की धानमंडी की 31 वर्षीय महिला, बड़ी शीतला माता क्षेत्र का 33 वर्षीय पुरुष, राम रहीम नगर का 34 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर का 31 वर्षीय पुरुष, सिविल हॉस्पिटल की 25 वर्षीय महिला, मोमिनपुरा की 28 वर्षीय महिला, त्रिमूर्ति नगर की 60 वर्षीय एवं 40 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 16 वर्ष तथा 22 वर्ष के युवक, कस्तूरबा नगर की 53 वर्षीय महिला, चौमुखी पुल की 23 वर्षीय युवती, तेजा नगर की 31 वर्ष की महिला, रत्नेश्वर रोड गली नंबर 1 की 24 वर्ष तथा 27 वर्ष की महिला, अरावली अपार्टमेंट की 44 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर का 63 वर्षीय पुरुष, सिटी हार्ट लोकेंद्र टॉकीज के पास की 38 वर्षीय महिला, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के 35 वर्षीय पुरुष, ग्राम नायन के 30 वर्षीय पुरुष, ग्राम बड़ोदिया के 26 वर्षीय पुरुष तथा फकीर मोहल्ला आलोट के 32 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आया है। 24 पॉजिटिव पेशेंट में से 15 पेशेंट फर्स्ट कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से आए हैं। इसके अलावा दो पेशेंट फ्रंटलाइन वर्कर तथा एक हेल्थ केयर वर्कर है। फीवर किलनिक से 5 पेशेंट तथा सर्वेक्षण से एक पेशेंट आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed