वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना काल में बेरोजगार होने पर 3 माह तक मिलेगी आधी सैलरी, 40 लाख से अधिक कामगारों को फायदा -

कोरोना काल में बेरोजगार होने पर 3 माह तक मिलेगी आधी सैलरी, 40 लाख से अधिक कामगारों को फायदा

1 min read

🔲 औद्योगिक कामगारों के लिए सरकार की घोषणा

🔲 कर्मचारी राज्य बीमा निगम की पहल

हरमुद्दा
दिल्ली/ भोपाल, 21 अगस्त। कोरोना महामारी के दौरान बेरोजगार होने वाले औद्योगिक कामगारों के लिए केंद्र सरकार बड़ा ऐलान किया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की बैठक में प्रस्ताव रखा गया है कि जिन कर्मचारियों की नौकरी कोरोना संकट के कारण चली गई है, उन्हें सरकार तीन महीने तक घर बैठे आधी सैलरी देगी।

माना जा रहा है कि इससे 40 लाख से अधिक कामगारों को फायदा होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फायदा केवल उन कामगारों को मिलेगा जिनकी नौकरी 24 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2020 के बीच गई है। साथ ही उनका कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।

दिल्ली में हुई बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के बोर्ड की सदस्य अमरजीत कौर ने इसी पुष्टि करते हुए कहा कि इस फैसले के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम से बीमित कर्मचारियों को उनके 3 महीने तक वेतन के 50 फीसदी राशि नकद रूप में दी जाएगी। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की बैठक हुई, जिसमें इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई है।

21,000 रुपए या इससे कम है वेतन, उन्हें मिलेगी सुविधा

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम मंत्रालय के तहत आने वाला एक संगठन है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत उन कर्मचारियों को बीमा सुविधा प्रदान की जाती है, जिनता वेतन 21,000 रुपए या इससे कम है।

सीधे खाते में पहुंचेगी राशि

कामगार ईएसआईसी की किसी भी शाखा में जाकर सीधे आवेदन भी कर सकते हैं। जांच-पड़ताल के बाद रकम सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। ईएसआईसी श्रम मंत्रालय के तहत आने वाला एक संगठन है। जिस फैक्ट्री में 10 या उससे ज्यादा मजदूर होते हैं, वहां यह स्कीम लागू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *