वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे प्रदेश स्तरीय विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया कलम बंद आन्दोलन -

प्रदेश स्तरीय विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया कलम बंद आन्दोलन

🔲 अधिकांश कार्यालय में कार्य प्रभावित

🔲 कलेक्ट्रेट कार्यालय में नारे लगा कर जताया विरोध

हरमुद्दा
रतलाम, 24 अगस्त। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं समन्वय समिति के प्रांत व्यापी आह्वान पर रतलाम जिले मेंसोमवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कलम बंद आन्दोलन किया गया। कलम बंद आन्दोलन से रतलाम जिले अधिकांश कार्यालय प्रभावित रहे।

दोपहर पश्चात जिला कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हो कर नारे लगाकर विरोध जताया।

यह है मांग

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं समन्वय समिति के संरक्षक दीपक सुराना, जिला संयोजक मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम के अध्यक्ष शरद शुक्ला ने हरमुद्दा को बताया कि मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं समन्वय समिति की प्रमुख मांग है नियमित वेतन वृद्धि को जाने आदेश वापस लिए जाए, पांच प्रतिशत मंहगाई भत्ता जो स्थगित किया गया है तत्काल लागू किया जाए, सातवें वेतनमान की अंतिम किश्त का भुगतान शीघ्र किया जाए,पदोन्नति शुरू की जाए या अन्य कोई वैकल्पिक प्रक्रिया अपनाई जाए। इन मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है जिसके तहत सोमवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलम बंद आंदोलन किया।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर श्री सुराना, श्री शुक्ला, वीरेन्द्र मिण्डा, राजेश सोनी, प्रतिमा सोनटक्के, कमल सिंह देवड़ा, ध्रुव निनामा, आराधना निरगुडकर, सुनील वर्मा, अभिषेक दुबे, योगेन्द्र सिंह चौहान, संजय जैन, विजय सिंह सौलकी, अशोक जौहरी, प्रभाकान्त उपाध्याय आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित थे।

इन संगठन का रहा सहयोग

कलम बंद आन्दोलन में मध्य प्रदेश्र राज पत्रित अधिकारी संघ, मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश इन्जीनियर एसोसिएशन, मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश पटवारी संघ, मध्य प्रदेश आई टी आई संघ, मध्य प्रदेश अजाक संघ, मध्य प्रदेश अध्यापक संगठन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *