वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मां कालिका के दर्शन कर पदभार ग्रहण किया नवागत कलेक्टर ने -

मां कालिका के दर्शन कर पदभार ग्रहण किया नवागत कलेक्टर ने

1 min read

🔲 अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश

🔲 महत्वपूर्ण शासकीय पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके 

हरमुद्दा
रतलाम 24 अगस्त। खरगोन से स्थानांतरित होकर आए गोपालचंद्र डाड ने सोमवार को रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व कलेक्टर श्री डाड ने स्थानीय कालिका माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

 

IMG_20200824_212420

पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों में पहुंचकर अधिकारियों, कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

IMG_20200824_212409

वर्ष 2008 बेच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कलेक्टर श्री डाड रतलाम से पूर्व कलेक्टर खरगोन, कलेक्टर सिवनी तथा अन्य महत्वपूर्ण शासकीय पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *