वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : सितंबर के पहले दिन विराम नहीं विकराल रूप आया नजर, 43 पर संक्रमण का असर -

कोरोना वायरस : सितंबर के पहले दिन विराम नहीं विकराल रूप आया नजर, 43 पर संक्रमण का असर

🔲 998 हुए अब तक वायरस के शिकार

🔲 आधा दर्जन से अधिक बच्चे भी हुए प्रभावित

हरमुद्दा
रतलाम, 1 सितंबर। संक्रमित की संख्या पर विराम लगाने की बजाए कोरोना वायरस के लिए सितंबर का पहले दिन ही विकराल रूप नजर आया। जिले के 43 लोगों के संक्रमण के शिकार हुए हैं। संक्रमित का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है लेकिन आमजन फिर भी सतर्क नहीं हो रहे हैं। ना तो मास्क कर लगा रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आंकड़े बनने में देर नहीं लगेगी।

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 998 पहुंच गई है। इसी तरह से मरीजों की संख्या बढ़ी तो अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़ेगी, जिससे इलाज में भी मुश्किल आना शुरू हो जाएगी।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि मंगलवार को रतलाम के चांदनी चौक के 60 वर्षीय, पुरुष गीता मंदिर गली नंबर 1 की 37 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक 70 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बालक, 57 वर्षीय महिला, अलकापुरी का 9 वर्षीय बालक, मालवा नगर पीएनटी कॉलोनी की 28 वर्षीय महिला, टाटा नगर गली नंबर 2 के 28 वर्षीय पुरुष, कोमल नगर का 11 वर्षीय बालक, मोहन नगर गली नंबर 3 की 65 वर्षीय, महिला सीएचएल केंपस की 9 वर्षीय बालिका, पाटीदार पैलेस की 16 वर्षीय बालिका, देव देवरा की 42 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालक, भरावा की कुई के 24 वर्षीय युवक, रामगढ़ की 30 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय महिला, नीम चौक के 52 वर्षीय पुरुष, माहेश्वरी कांप्लेक्स पावर हाउस रोड के 69 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर शिव मंदिर के सामने महू रोड के 32 वर्षीय पुरुष, लक्ष्मी नगर के 45 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, शायर चबूतरा के 42 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी की 35 वर्ष की महिला, 51 वर्षीय पुरुष, गुलमोहर कॉलोनी के 35 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी के 37 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय महिला, इंदिरा नगर के 64 वर्षीय पुरुष, महावीर नगर के 61 वर्षीय पुरुष, जीएमसी कैंपस की 42 वर्षीय महिला, देवरा देव नारायण नगर के 51 वर्षीय पुरुष, डीडी नगर के 35 वर्षीय पुरुष, ग्राम सिमलावदा की 25 वर्षीय महिला, ग्राम नगरा के 60 वर्षीय पुरुष, ग्राम रिंगनोद की 17 वर्षीय बालिका, ग्राम कोटडा के 17 वर्षीय बालक, रामनगर गांव तहसील अरनोद के 27 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा एक अन्य धार जिले की बदनावर तहसील के 40 वर्षीय पुरुष का सैंपल पॉजिटिव आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *