वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खुदाई के दौरान सिक्कों से भरा कलश मिला, मजदूरों ने मचाई लूट -

खुदाई के दौरान सिक्कों से भरा कलश मिला, मजदूरों ने मचाई लूट

1 min read

🔲 चांदी और तांबे के हैं सिक्के

🔲 पिता की मदद से मजदूर भागा कलश लेकर

🔲 प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची

🔲 सिक्कों पर महारानी विक्टोरिया की तस्वीर

हरमुद्दा
उन्नाव, 2 सितंबर। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव में।खुदाई के दौरान सिक्कों से भरा कलश मिला। सिक्के लेने के लिए मजदूरों ने लूट मचाई। सिक्के चांदी और तांबे के हैं। एक मजदूर कलश लेकर भाग गया। प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची और कलश को कब्जे में लिया। सिक्कों पर महारानी विक्टोरिया की तस्वीर है। इसलिए माना जा रहा है कि ब्रिटिश कालीन सिक्के हैं।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ग्राम कन्हऊ में पंचायत भवन निर्माण के लिए नीव की खुदाई के दौरान फावड़ा लगने से चांदी-तांबे के सिक्कों से भरा चांदी का कलश फूट गया। सिक्के देख मजदूरों में लूट मच गई। छीना-झपटी में एक मजदूर अपने पिता की मदद से सिक्कों से भरा कलश लेकर भाग गया।

IMG_20200902_104624

पुलिस कब्जे में लिया कलश

प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सिक्के कब्जे में लिए। कलश लेकर भागे मजदूर व उसके पिता की तलाश की जा रही है। मिले सिक्कों पर महारानी विक्टोरिया की तस्वीर होने से ये ब्रिटिशकालीन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुरातत्व विभाग को भेजेंगे सिक्के

चांदी के 17 और तांबे के 287 सिक्के मिले हैं। डीएम को जानकारी दे दी गई है। उनके निर्देशानुसार सिक्के पुरातत्व विभाग भेजेंगे।

🔲 राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम, सफीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *