वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना संक्रमण : लॉकडाउन में मिल रही राहत, संक्रमितों की संख्या बढ़ने से हो रही आफत -

कोरोना संक्रमण : लॉकडाउन में मिल रही राहत, संक्रमितों की संख्या बढ़ने से हो रही आफत

🔲 आंकड़ा पहुंच 1000 पार

हरमुद्दा
रतलाम, 2 सितंबर। कोरोना संक्रमण के दौर में। भले ही लॉकडाउन में राहत मिल रही है। लेकिन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने से आफत आ रही है। बुधवार को जिले में संक्रमित महिला पुरुष बच्चों का आंकड़ा 1000 पार कर गया है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी। 41 महिला पुरुष संक्रमण का शिकार हुए हैं जिनका उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि 8 लाईन केम्पस शिवगढ के 25, 26, 29, 32 तथा 38 वर्षीय पुरुष, रतलाम के पंचमणी अपार्टमेंट के 27 वर्षीय पुरुष, टाटानगर का 30 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 50 वर्षीय महिला तथा 57 वर्षीय पुरुष, न्यू आजाद नगर के 40 वर्षीय पुरुष, वेदव्यास कालोनी की 55 वर्षीय महिला, ग्राम नगरा के 52 वर्षीय पुरुष, रतलाम दीनदयाल नगर के 48 वर्षीय पुरुष, धनजी भाई का नोहरा के 48 वर्षीय पुरुष, सुभाष मार्ग पेटलावद की 65 वर्षीय महिला, रतलाम माणकचौक के 48 वर्षीय पुरुष, रेलवे कालोनी की 30 वर्षीय महिला तथा 33 वर्षीय पुरुष, विद्या विहार नगर की 40 वर्षीय महिला तथा 20 वर्षीय युवक, एमआईजी गंगासागर की 22 वर्षीय युवती, जवाहर नगर के 59 वर्षीय पुरुष, लक्ष्मीनगर की 24 वर्षीय युवती तथा 22 वर्षीय युवक, सेठजी का बाजार की 29 वर्षीय महिला, बागडो का वास की 52 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 25 तथा 27 वर्षीय युवक, लक्कडपीठा की 29 वर्षीय महिला, 8 लेन केम्पस शिवगढ के 30 तथा 37 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार शिवगढ के 25 वर्षीय युवक, शीतला माता मंदिर शिवगढ के 51 वर्षीय पुरुष, 8 लाईन केम्पस शिवगढ के 24 वर्षीय युवक, 28, 31, 46, 49 वर्षीय पुरुष, ग्राम धराड के 36 वर्षीय पुरुष तथा 17 वर्षीय युवक, रतलाम डीडी नगर की 50 वर्षीय महिला को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। पेटलावद झाबुआ जिले की एक 65 वर्षीय महिला का सेम्पल भी पाजिटिव आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *