वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : 21 महिला-पुरुष हुए से संक्रमित -

कोरोना वायरस : 21 महिला-पुरुष हुए से संक्रमित

हरमुद्दा
रतलाम, 10 सितंबर। कोरोनावायरस से बचने के उपाय नहीं करने के परिणाम स्वरूप। हर दिन संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिले के 21 महिला एवं पुरुष संक्रमण से प्रभावित हुए। जिनका उपचार किया जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के अलकापुरी के 36 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, थावरिया बाजार के 44 वर्षीय पुरुष, जाटों का वास के 51 वर्षीय पुरुष, अग्रसेन नगर के 59 वर्षीय पुरुष, रत्नेश्वर रोड की 38 वर्षीय महिला, रामनगर के 70 वर्षीय पुरुष, जमुनिया की 60 वर्ष की महिला धराड़ की 32 वर्षीय महिला, सैलाना के 32 वर्षीय पुरुष, 25 तथा 50 वर्ष की महिला, कमला खेड़ा का 20 वर्षीय युवक, बन्ना खेड़ा का 20 वर्षीय जावरा, के मालीपुरा के 40 वर्षीय पुरुष, शास्त्री कॉलोनी की 13 वर्षीय बालिका, पुलिस कॉलोनी के 43 वर्षीय पुरुष, पुलिस थाने के 58 वर्षीय पुरुष, सुखेड़ा के 56 वर्षीय पुरुष, काकड़ा के 23 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *