वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : 17 महिला पुरुष हुए संक्रमित, आंकड़ों की कमी पर खुश फहमी ठीक नहीं -

कोरोना वायरस : 17 महिला पुरुष हुए संक्रमित, आंकड़ों की कमी पर खुश फहमी ठीक नहीं

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 14 सितंबर। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में खुश फहमी पालना ठीक नहीं है कि संक्रमित के आंकड़े काम आए हैं। जांच कम होगी तो परिणाम भी कम ही आएंगे। सोमवार को जिले के 17 महिला पुरुष संक्रमित पाए गए, जिनका उपचार चल रहा है।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि श्रीमालीवास रतलाम का 35 वर्षीय पुरुष, शास्त्रीनगर रतलाम की 67 वर्षीय महिला, रिद्धि-सिद्धि कालोनी रतलाम की 29 वर्षीय महिला, शुभम् मोदी मार्ग रतलाम का 34 वर्षीय पुरुष, सरसा जावरा की 62 वर्षीय महिला, ग्राम सेजावता का 55 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर रतलाम का 43 वर्षीय पुरुष, जावरा के खारीवाल कालोनी का 28 वर्षीय पुरुष, हिम्मत नगर रतलाम का 48 वर्षीय पुरुष, देवरा देवनारायण कालोनी रतलाम का 27 वर्षीय पुरुष, गांधी नगर रतलाम की 54 वर्षीय महिला, जावरा के ऊंटखाना का 50 वर्षीय पुरुष, रिद्धि-सिद्धि कालोनी जावरा का 49 वर्षीय पुरुष, जावरा के पीपली बाजार का 25 वर्षीय पुरुष, रानीगांव जावरा का 50 वर्षीय पुरुष, सैलाना के नेहरू मार्ग का 58 वर्षीय पुरुष तथा ग्राम हरथल (रावटी) की 18 वर्षीय युवती के सेम्पल पाजीटिव आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *