वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी, 31 हुए पॉजिटिव -

कोरोना वायरस : आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी, 31 हुए पॉजिटिव

हरमुद्दा

रतलाम, 15 सितंबर। कोरोनावायरस से प्रभावित होने वाले कपड़ों में मंगलवार को पक्की हो गई। जिले में 31 लोग संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम की पटेल साहब की बावड़ी के 61 वर्षीय पुरुष, बस स्टैंड सैलाना के 34 वर्षीय पुरुष, एट लेन शिवगढ़ के 28 वर्षीय एवं 28 वर्षीय दो युवक, होली चौक नामली के 32 वर्षीय पुरुष, ग्राम नवेली तहसील पिपलोदा के 52 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर बीमा हॉस्पिटल के पीछे के 6 वर्षीय बालक, अरिहंत परिसर की 48 वर्षीय महिला तथा 19 वर्षीय युवक, पुखराज रेसीडेंसी सैलाना रोड के 50 वर्षीय पुरुष, पुलिस थाना आलोट के 20 वर्षीय तथा 40 वर्षीय पुरुष, नायकों की गली के 60 वर्षीय पुरुष, जीएमसी कैंपस के 30 वर्षीय पुरुष तथा 29 वर्षीय महिला, पीएनटी कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला, अलकापुरी की 54 वर्षीय महिला, पत्रकार कॉलोनी के 50 वर्षीय पुरुष, कोटा वाला बाग के 65 वर्षीय पुरुष, बाजना बस स्टैंड की 60 वर्ष की महिला, हनुमान रुंडी के 53 वर्षीय पुरुष, दो बत्ती पुलिस कॉलोनी के 31 वर्षीय पुरुष तथा 50 वर्षीय महिला, गंगोत्री अपार्टमेंट शास्त्री नगर के 50 वर्षीय पुरुष, ग्राम धराड़ के 72 वर्षीय पुरुष, रतलाम विनोबा नगर के 31 वर्षीय पुरुष तथा 21 वर्षीय युवती, मंगलम सिटी के 52 वर्षीय पुरुष, इंद्रलोक नगर की 70 वर्षीय महिला, 8 लेन केंपस हसन पालिया के 29 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर रतलाम के 36 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *