वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना कहर : एक बुजुर्ग ने गंवाई जान, 29 पर वायरस हुआ मेहरबान -

कोरोना कहर : एक बुजुर्ग ने गंवाई जान, 29 पर वायरस हुआ मेहरबान

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 21 सितंबर। कोरोना वायरस अपना रंग हर दिन दिखा रहा है। एक बुजुर्ग की जान गई है तो 29 महिला, पुरुष व बच्चों पर कोरोना संक्रमण मेहरबान हो गया है। जिनका उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के इंदिरा नगर निवासी 89 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष का निधन हो गया है। उन्हें 14 सितंबर को भर्ती किया गया था। उनकी 20 सितंबर को मृत्यु हो गई।

यह हुए कोरोना वायरस से प्रभावित

कनेरी पुलिस लाइन के 31वर्षीय पुरुष, हिम्मत विहार कॉलोनी की 45 वर्ष की महिला, सांगा खेड़ा ताल के 30 वर्षीय पुरुष, आलोट नाका ताल के 8 वर्षीय बालक, 12 वर्ष की बालिका, खारीवाल कॉलोनी एक्सटेंशन शांतिवन रोड जावरा के 47 वर्षीय पुरुष, ग्राम गोंदी धर्म सी की 18 वर्षीय युवती, महावीर नगर रतलाम की 41 वर्ष की महिला, पीएनटी कॉलोनी रतलाम की 39 वर्षीय महिला, ग्राम मथुरी की 65 वर्षीय महिला, कस्तूरबा नगर के पास की 36 वर्षीय महिला, टीआईटी रोड के 26 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 24 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर के 62 वर्षीय पुरुष, ग्राम बोदीना के 31 वर्षीय पुरुष, बड़ावदा थाने के 35 वर्षीय पुरुष, लोहार रोड के 54 वर्षीय पुरुष, ओझा खाली रतलाम के 69 वर्षीय पुरुष, गांधी नगर रतलाम के 53 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 75 वर्षीय पुरुष, राजीव नगर की 78 वर्ष की महिला, जवाहर नगर के 42 वर्षीय पुरुष, नामली के 58 वर्षीय पुरुष, राजीव नगर के 29 वर्षीय पुरुष, कनेरी पुलिस लाइन की 32 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवती, राजपूत बोर्डिंग आनंद मंगल अपार्टमेंट के सामने की 57 वर्ष 35 वर्ष तथा तथा ग्राम सिंदुरिया बाजना की 26 वर्षीय महिलाओं के सैंपल पॉजिटिव आए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *