वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना कहर : 82 वर्षीय पुरुष सहित 26 हुए संक्रमण से प्रभावित -

कोरोना कहर : 82 वर्षीय पुरुष सहित 26 हुए संक्रमण से प्रभावित

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 23 सितंबर। कोरोना वायरस का प्रभाव हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों में फैल रहा है। बुधवार को 75 वर्षीय पुरुष के सहित 26 महिला पुरुष संक्रमण के शिकार हुए हैं जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि जड़वासा कला के 46 वर्षीय तथा 82 वर्षीय पुरुष, नेहरू मार्ग सेलाना 55 वर्ष की महिला तथा भगत सिंह कॉलोनी रतलाम से 62 वर्ष महिला, कृष्ण कॉलोनी जावरा के 65 वर्ष पुरुष, 80 फिट रोड रतलाम के 45 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय महिला, आमलियाभेरु काटजू नगर की 28 वर्ष तथा 20 वर्ष की महिला, अलकापुरी गांधी स्कूल के पास की 18 वर्ष की 45 वर्ष तथा 65 वर्ष की महिलाएं, ताल के 75 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार सेलाना की 63 वर्ष की महिला, जावरा रोड गौरव पैलेस रतलाम के 30 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार रतलाम के 47 वर्षीय, पुरुष त्रिलोक नगर रतलाम के 50 वर्षीय पुरुष, सिमलावदा मेन रोड थाना बिलपांक के 54 वर्षीय पुरुष, बस स्टैंड रावटी के 45 वर्षीय पुरुष, अंबे माता परिसर के पास की 24 वर्षीय महिला, कचला बासिन्द्रा के 23 वर्षीय पुरुष, लोहा बिल्डिंग शहर सराय के 65 वर्षीय पुरुष, नीमन जावरा के 45 वर्षीय पुरुष, अशोक नगर रतलाम की 19 वर्षीय युवती, जूना बाजार आलोट की 55 वर्षीय महिला, अंबे माता परिसर रावटी के 25 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *