वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : 85 वर्षीय बुजुर्ग सहित 26 हुए संक्रमण से प्रभावित -

कोरोना वायरस : 85 वर्षीय बुजुर्ग सहित 26 हुए संक्रमण से प्रभावित

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 26 सितंबर। कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन नए-नए संक्रमित आ रहे हैं शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र के 85 वर्षीय बुजुर्ग सहित 26 महिला, पुरुष और युवा संक्रमण से प्रभावित हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के भी आरोप शकील खान ने बताया कि जिले के 15 पुरुष एवं 11 महिलाएं कोरोना वायरस की चपेट में आई है। शनिवार को अरिहंत कॉलोनी पहाड़िया रोड जावरा के 33 वर्षीय पुरुष, विष्णुपुरी रतलाम की 25 वर्षीय महिला, अंबेडकर मार्ग सैलाना के 62 वर्षीय पुरुष, पीएनटी कॉलोनी रतलाम के 60 वर्षीय, पुरुष ग्राम बोदिना की 30 वर्षीय महिला, मिड टाउन रतलाम की 32 वर्षीय महिला, बड़ावदा के 45 वर्षीय पुरुष, सीएचसी परिसर सैलाना की 47 वर्षीय महिला, नेहरू मार्ग सैलाना के 40 वर्षीय पुरुष, अंबेडकर मार्ग सैलाना की 58 वर्षीय महिला, ढोढर की 29 वर्षीय महिला, महेश नगर रतलाम की 23 वर्षीय महिला तथा 45 वर्ष की महिला, नयागांव रतलाम के 28 वर्षीय पुरुष, ऑफिसर कॉलोनी रतलाम के 33 वर्षीय पुरुष, एटलेन केंपस शिवगढ़ के 27 वर्षीय पुरुष, ग्राम बोदिना के 85 वर्षीय पुरुष, मोमिनपुरा रतलाम के 72 वर्षीय पुरुष, शिवगढ़ की 54 वर्षीय महिला, पुलिस स्टेशन शिवगढ़ के 40 वर्षीय पुरुष, मोहन नगर रतलाम के 31 वर्षीय पुरुष, जैन कॉलोनी महलवाड़ा की 50 वर्षीय महिला, डीडी नगर के 82 वर्षीय पुरुष, तेजा नगर के 27 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर रतलाम के 55 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *