वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना असर : 15 महिला-पुरुष हुए संक्रमित -

कोरोना असर : 15 महिला-पुरुष हुए संक्रमित

हरमुद्दा

रतलाम, 30 सितंबर। कोरोना वायरस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन संक्रमित की संख्या जिले में बढ़ रही है। बुधवार को 15 महिला व पुरुष संक्रमित हुए, जिनका उपचार किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि मथुरी रतलाम के 65 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर के 57 वर्षीय पुरुष, नामली के 50 वर्षीय पुरुष, थावरिया बाजार की 59 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन के 42 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय महिला, फ्रीगंज रोड की 25 वर्षीय महिला, कुमावत पुरा सैलाना के 64 वर्षीय पुरुष, महेंद्र नगर जावरा की 50 वर्ष की महिला, खारवा कला आलोट के 42 वर्षीय पुरुष, वरदान नगर रतलाम के 61 वर्षीय पुरुष, देवरा देव नारायण कॉलोनी के 45 वर्षीय पुरुष, रेस्ट हाउस के पीछे के 53 वर्षीय पुरुष, कांठेड़ परिसर जावरा के 48 वर्षीय पुरुष तथा 35 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव आएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *