कोरोना कहर : 84 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत, 15 हुए संक्रमित
1 min readहरमुद्दा
रतलाम, 4 अक्टूबर। कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। एक 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। वही 15 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के गांधीनगर के कोविड-पॉजिटिव 84 वर्षीय पुरुष को 30 सितंबर को भर्ती किया गया था, उनकी मृत्यु 3 अक्टूबर को हो गई
15 हुए संक्रमित
जनता कॉलोनी रतलाम के 61 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार की 40 वर्ष की महिला, 27 वर्षीय पुरुष बाजना के 50 वर्षीय पुरुष, तिरुपति नगर रतलाम के 39 वर्षीय पुरुष, 64 वर्षीय महिला, रावटी के 40 वर्षीय पुरुष तथा 30 वर्षीय महिला, रंगबाड़ी मोहल्ला सैलाना के 40 वर्षीय पुरुष, उत्कृष्ट विद्यालय परिसर सागोद रोड रतलाम के 16 वर्षीय बालक, नयागांव की 40 वर्षीय महिला, प्रियदर्शनी नगर रतलाम के 65 वर्षीय, पुरुष देवरा देवनारायण के 46 वर्षीय, पुरुष नया गांव के 53 वर्षीय पुरुष का सैंपल पॉजिटिव आए हैं।