वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना कहर : 80 वर्षीय पुरुष व 73 वर्षीय महिला सहित 28 हुए संक्रमित -

कोरोना कहर : 80 वर्षीय पुरुष व 73 वर्षीय महिला सहित 28 हुए संक्रमित

हरमुद्दा

रतलाम, 7 अक्टूबर। कोरोना वायरस संक्रमण दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। संक्रमित होने वाले की संख्या बुधवार को फिर बढ़ गई। 80 वर्षीय पुरुष सहित 28 महिला पुरुष एवं बच्चे संक्रमित हुए हैं, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम की तिरुपति नगर के 60 वर्षीय पुरुष, भवानी नगर के 35 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन दो बत्ती के 32 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय महिला, गांधीनगर के 30 वर्षीय पुरुष, टैगोर कॉलोनी नया गांव के 71 वर्षीय पुरुष, अमृत सागर तालाब क्षेत्र की 62 वर्षीय महिला, विनोबा नगर की 57 वर्ष की महिला, देवरा देवनारायण कॉलोनी के 54 वर्षीय पुरुष सिलावटों का वास की 36 वर्ष की महिला, पावर हाउस कैंपस कै 37 वर्षीय पुरुष, शक्ति नगर के 80 वर्षीय पुरुष, 80 फिट रोड के 61 वर्षीय पुरुष, सनसिटी के 52 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर के 29 वर्षीय पुरुष, सांगोद रोड की 47 वर्षीय महिला, गौशाला रोड के 57 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी के 53 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर की 47 वर्षीय महिला, ग्राम आंबा के 20 वर्षीय युवक तथा 30 वर्षीय पुरुष, ग्राम बांगरोद के 30 वर्षीय तथा 21 वर्षीय पुरुष, जनपद परिसर बाजना के 48 वर्षीय पुरुष, ग्राम सूजापुर के 40 वर्षीय पुरुष, 8 लाइन ताल रोड जावरा के 60 वर्षीय पुरुष सोमवारया जावरा की 69 वर्षीय महिला, रानीपुर आलोट की 73 वर्ष की महिला के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *