वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे 2.5 हेक्टेयर में 1 करोड़ 93 लाख रुपए खर्च कर बनाए गए अटल उद्यान का हुआ लोकार्पण -

2.5 हेक्टेयर में 1 करोड़ 93 लाख रुपए खर्च कर बनाए गए अटल उद्यान का हुआ लोकार्पण

हरमुद्दा

रतलाम, 08 अक्टूबर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड के रिमेडियेशन के बाद लगभग 2.5 हेक्टेयर में निर्मित किया गया है। 1 करोड़ 93 लाख रुपए खर्च कर बनाए गए अटल उद्यान का गुरुवार को सांसद और विधायक के हाथों लोकार्पण किया गया।

रतलाम के समीप करमदी रोड पर सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक रतलाम शहर चैतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, राजेंद्रसिंह लुनेरा व8शेड रूप से मौजूद थे।

यह थे मौजूद

पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, प्रदीप उपाध्याय, शांतिलाल पाटीदार, बजरंग पुरोहित, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, निगमायुक्त सोमनाथ झरिया, नीलेश गांधी, नितिन लोढा, प्रेम उपाध्याय, अशोक जैन लाला, राकेश परमार, मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार आदि मौजूद थे।

दुर्गंधयुक्त स्थान को अब सुंदर उद्यान में बदल दिया : सांसद डामोर

सांसद श्री डामोर ने कहा कि अब विकास कार्यो को तेजी के साथ किया जा रहा है। पूर्व के इस दुर्गंधयुक्त स्थान को अब सुंदर उद्यान में बदल दिया गया है जो सराहनीय है। शासन हर नागरिक के विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। श्री डामोर ने विधायक श्री काश्यप की विकास की अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि विधायक के पास विकास के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है।

योजना बनाई जाएगी : विधायक काश्यप

विधायक श्री काश्यप ने कहा कि विकास के क्षेत्र में राज्य शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से बड़े बदलाव दिख रहे हैं। रतलाम शहर के विकास के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाया जाकर नए रतलाम की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। करमदी रोड के विकास के लिए सेंट्रल रिजर्व फंड के तहत योजना बनाई जाएगी।

यह भी होगा अटल उद्यान में

श्री काश्यप ने अटल उद्यान के संबंध में बताया कि उद्यान में जिम स्थापित किया जाएगा। आगामी दिनों यहां पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। अटल उद्यान रतलाम के लिए एक बड़ी सौगात है, इसके सुव्यवस्थित मैनेजमेंट के लिए योग्य व्यक्ति शामिल किए जाएंगे।

निगमायुक्त ने दी अटल ध्यान की विस्तृत जानकारी

निगमायुक्त श्री झारिया ने अटल उद्यान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मंगल लोढ़ा ने किया। आभार निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *