वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मध्यप्रदेश एथलेटिक्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अमानत खान -

मध्यप्रदेश एथलेटिक्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अमानत खान

हरमुद्दा

भोपाल/रतलाम, 12 अक्टूबर। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स संघ की कार्य कारिणी एवं सामान्य सभा की वार्षिक बैठक भोपाल के राजहंस में मास्टर्स गेम्स संघ के संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी अजय सिंह चौहान के निर्देशन में आयोजित हुई। बैठक में आगामी चार वर्षों के लिए नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए। रतलाम जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अमानत खान को आगामी चार वर्षों के लिए सर्वानुमति से अध्यक्ष चुना गया।

भोपाल के ए मुरलीधर सचिव एवं सागर के राजेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। एथलेटिक्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुमताज़ खान को सर्वानुमति से नामित किया गया। बैठक में एथलेटिक्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक देवश कुमार, मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के प्रतिनिधि जेपी सक्सेना तथा के पी खरे खेल एवं कल्याण के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे।

खान की उपलब्धि पर किया हर्ष व्यक्त

श्री खान शहर के पहले व्यक्ति है जो प्रदेश स्तर के संघ के अध्यक्ष बने। खान की इस उपलब्धि पर रतलाम जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सतीश पुरोहित, उपाध्यक्ष प्रोफेसर एस एस मौर्य, संयुक्त सचिव इकरार खान, मास्टरर्स गेम्स संघ के कोषाध्यक्ष श्रवण यादव, कानूनी सलाहकार राकेश शर्मा, वरिष्ठ संयुक्त सचिव मोहम्मद अनवर ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *