वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना कहर : जावरा की 18 वर्षीय युवती की हुई मौत, 20 हुए वायरस का शिकार -

कोरोना कहर : जावरा की 18 वर्षीय युवती की हुई मौत, 20 हुए वायरस का शिकार

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 12 अक्टूबर। कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है। हर दिन इसमें किसी न किसी की जान जा रही है। लगातार तीसरे दिन महिला की मौत हुई है। सोमवार को कोरोना वायरस रिपोर्ट में जिले के 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि जिले के जावरा निवासी 18 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव युवती जिसे 7 अक्टूबर को भर्ती किया गया था। उसकी मृत्यु 11 अक्टूबर को हो गई।

12 पुरुष व 8 महिला संक्रमित

काटजू नगर के 59 वर्षीय पुरुष, इंद्रलोक नगर के 34 वर्षीय पुरुष बाजना बस स्टैंड के 55 वर्षीय पुरुष, इंदिरा नगर के 30 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर की 55 वर्ष की महिला, सेठी नगर के 50 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर की 55 वर्ष की महिला, सुयोग परिसर के 55 वर्षीय पुरुष, लोटस सिटी के 32 वर्षीय पुरुष, प्रोफेसर कॉलोनी की 62 वर्षीय महिला, अलकापुरी के 59 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, बांगरोद के 52 वर्षीय पुरुष, रेलवे कॉलोनी जावरा के 27 वर्षीय पुरुष, बरगोदना की 55 वर्ष की महिला, ग्राम असावती के 35 वर्षीय पुरुष, सिटी थाना जावरा के 25 वर्षीय पुरुष, कोठी बाजार के 35 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *