वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : 65 वर्षीय महिला सहित 18 हो गए संक्रमित -

कोरोना वायरस : 65 वर्षीय महिला सहित 18 हो गए संक्रमित

हरमुद्दा
रतलाम, 15 अक्टूबर। कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले महिला पुरुषों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को ताल की 65 वर्षीय महिला सहित 18 महिला पुरुष संक्रमित हुए हैं। सभी का उपचार मेडिकल कॉलेज की आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम की दामोदरम बैंक कॉलोनी के 51 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 40 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर के 59 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय तथा 52 वर्षीय महिला, वेद व्यास कॉलोनी के 45 वर्षीय पुरुष, सखवाल नगर के 35 वर्षीय तथा 21 वर्षीय पुरुष, ग्राम जड़वासा खुर्द के 62 वर्षीय पुरुष, ताल की 65 वर्ष की महिला, जावरा के 22 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय महिला, रतलाम के शास्त्री नगर के 44 वर्षीय पुरुष, शुभम श्री कॉलोनी के 37 वर्षीय पुरुष, मुखर्जी नगर के 45 वर्षीय पुरुष तथा कालूखेड़ा के 25 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *