वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : वेद व्यास कॉलोनी की 85 वर्षीय महिला सहित 12 हुए संक्रमित -

कोरोना वायरस : वेद व्यास कॉलोनी की 85 वर्षीय महिला सहित 12 हुए संक्रमित

हरमुद्दा

रतलाम, 17 अक्टूबर। कोरोना वायरस से युवा और बुजुर्ग दोनों संक्रमित हो रहे हैं। शनिवार को वेद व्यास कॉलोनी की 85 वर्षीय महिला सहित 12 महिला पुरुष संक्रमित हुए हैं जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम इंद्रलोक नगर के 70 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी की 85 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर 71 वर्ष की महिला, पीएनटी कॉलोनी के 33 वर्ष पुरुष, झालानी कॉलोनी के 57 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर के 55 वर्षीय पुरुष,जावरा इस्लामनगर के 33 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, हसन पालिया 41 वर्षीय पुरुष, ताल की 43 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव आए है।

IMG-20201017-WA0255

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *