वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : 83 वर्षीय महिला सहित 10 उम्र दराज हुए संक्रमित, 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव -

कोरोना वायरस : 83 वर्षीय महिला सहित 10 उम्र दराज हुए संक्रमित, 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव

हरमुद्दा

रतलाम, 20 अक्टूबर। कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर। लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है। नतीजतन उम्र दराज लोग संक्रमित हो रहे हैं। मंगलवार को 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसमें से 10 महिला पुरुष उम्र दराज हैं। सभी का उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम की गुलमोहर कॉलोनी के 50 वर्षीय पुरुष, इंद्रलोक नगर के 44 वर्षीय पुरुष, पावर हाउस रोड के 22 वर्षीय युवक, राधा कृष्ण मंदिर के पास की 75 वर्षीय महिला, शक्ति नगर के 64 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी के 73 वर्षीय पुरुष, रिटायर्ड कॉलोनी की 83 वर्षीय महिला, कस्तूरबा नगर के 66 वर्षीय, 33 वर्षीय पुरुष तथा 75 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर की 65 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय पुरुष, हिम्मतनगर की 52 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *