वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सेवानिवृत्त शिक्षक की जेब से एक महिला पर्स चुराकर भागी, पर्स में थी 4 ग्राम वजनी सोने की लटकन -

सेवानिवृत्त शिक्षक की जेब से एक महिला पर्स चुराकर भागी, पर्स में थी 4 ग्राम वजनी सोने की लटकन

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 20 नवंबर। मैजिक वाहन में बैठकर चांदनी चौक जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की जेब से एक महिला पर्स चुराकर भाग गई। पर्स में सोने की लटकन थी। बुजुर्ग, उनकी बहन और अन्य लोगों ने पीछा कर महिला को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करना शुरू किए। महिला का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी हरीश देवानी निवासी कोटा की बहन सुमित्रा निवासी इंदौर के लड़के की शादी होने वाली है। शादी में सोने के जेवर की गिफ्ट देने के लिए खरीदारी करने सुनीता स्थानीय दो मुंह की बावड़ी क्षेत्र स्थित मायके आई हुई है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को स्थानीय चांदनी चौक से 25000 कीमत की चार ग्राम वजनी सोने की लटकन (सुई-घागा) खरीदी थी।

कॉलेज रोड से मैजिक में सवार हुए शिक्षक

घर पहुंचने के बाद लगा कि लटकन थोड़ी हल्की है। इसलिए वे उक्त लटकन वापस देकर ज्यादा वजनी लटकन खरीदने के लिए बड़े भाई 80 वर्षीय परमानंद निवासी दो मुंह की बावड़ी के साथ शुक्रवार दोपहर कॉलेज रोड से मैजिक वाहन कर चांदनीचौक जा रही थी। लटकन की डिब्बी परमानन्द ने पर्स में रखी थी।

हरदेव लाला की पिपली पर उतरी महिला जेब से निकाल गई पर्स

लोकेंद्र टॉकीज से करीब 45 वर्ष की महिला मैजिक वाहन में सवार हुई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे हरदेव लाला पिपली चौक पहुंचने पर महिला परमानंद की जेब से लटकन वाला पर्स चुराकर वाहन से नीचे उतरी और तेजी से चलते हुए भाग गई।

मैजिक में बैठे अन्य व्यक्ति ने दी जानकारी

इसी बीच मैजिक वाहन में बैठे एक अन्य व्यक्ति ने सुनीता और परमानंद को बताया कि वह महिला उनकी जेब से पर्स चुराकर ले गई है। इसपर उन्होंने वाहन से उतर कर महिला का पीछा किया, लेकिन महिला हाथ नहीं आई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिसकर्मी भी पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर महिला की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *