वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह पहुंची रायपुर, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान -

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह पहुंची रायपुर, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

🔲 कांग्रेस के कई नेता मौजूद

हरमुद्दा
रायपुर,22 दिसंबर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार होने जा रहा है। दिल्ली से सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। विशेष विमान से उनकी पार्थिव देह रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमान तल लाई गई। यहां कांग्रेस के कई नेता और विधायक मौजूद थे। उन्होंने कंधा देकर मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह को फूलों से सजे वाहन में रखा। यहां सभी के चेहरे पर भावुकता नजर आ रही थी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी पहुंचे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी मोतीलाल वोरा की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंच चुके हैं। वे दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रायपुर पहुंचे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से दुर्ग के लिए रवाना होंगे।

IMG_20201222_144313

विमान तल से मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंची। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हे कांधा दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, विधायक कुलदीप जुनेजा, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री शिव कुमार डहरिया, माेतीलाल वोरा के पुत्र और दुर्ग के विधायक अरुण वोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता यहां मौजूद रहे।

IMG_20201005_113617

कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की मौजूदगी में एयरपोर्ट में मोतीलाल वोरा को दी गई श्रद्धांजलि। कांग्रेस के दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा का पार्थिव शरीर रायपुर विमानतल पहुंचने के बाद माहौल गमगीन हो गया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *