वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे केंद्र सरकार की तानाशाही फेडरेशन और यूनियन नहीं करेगा बर्दाश्त : भौसले -

केंद्र सरकार की तानाशाही फेडरेशन और यूनियन नहीं करेगा बर्दाश्त : भौसले

🔲 मंडल कार्यकारिणी हुई बैठक

हरमुद्दा
रतलाम, 28 दिसंबर। केंद्र सरकार युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है। नई भर्ती नहीं निकाल रही है। कोरोना के चलते सरकार पूंजी पतियों को रेल को सौंपने की तैयारी कर रही है। यह तानाशाही ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह विचार वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जेआर भौसले ने व्यक्त किए। श्री भौसले मंडल कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद थे। वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने हरमुद्दा को बताया कि मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में हुई बैठक में  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा मौजूद थीं।

IMG_20201228_154807

अतिथियों ने अधिकारी क्लब में सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम विधिवत शुभारंभ किया गया।

मांगों के लिए हो रही है बोर्ड से चर्चा

श्री भौसले ने कहा कि रात्रि में सेवाओं का संचालन एवं अनेकों स्टेशनों पर कर्मचारी रात्रिकालीन ड्यूटी करते हैं। रात्रिकालीन ड्यूटी का भत्ता भी मिलना चाहिए। इसके लिए नियमित केंद्र सरकार से बात की जा रही है। हमारी मांगों को लेकर रेलवे बोर्ड से चर्चा हो रही है।

सभी को संगठित होने की जरूरत : बारठ

मंडल मंत्री बारठ ने कहा कि युवाओं को आगे आकर संगठन में काम करना चाहिए। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को संगठित होना पड़ेगा। हमारी मांगों को लेकर हम नियमित मंडल पर कार्य करते हैं। कुछ अधिकारी अपनी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। उसके लिए भी महामंत्री को एवं मंडल रेल प्रबंधक को अवगत करा चुके हैं।

IMG_20201228_154827

इन्होंने भी किया संबोधित

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, नरेंद्र सिंह सोलंकी, ह्रदेश पांडे, हरीश चंदवानी, शैलेश तिवारी, शाखा सचिव एवं अध्यक्ष ने संबोधित किया।

महामंत्री का किया गर्मजोशी से स्वागत

मंडल प्रवक्ता श्री तिवारी ने बताया कि वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री श्री भोसले सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रतलाम में गोल्डन टेंपल मेल से सुबह 7 बजे पहुंचे, जिनका गर्मजोशी से स्वागत मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन पूर्व अध्यक्ष रखाल दास गुप्ता जिनका निधन हो गया था, उनकी स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *