वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : 73 वर्षीय बुजुर्ग सहित 30 महिला पुरुष हुए संक्रमित -

कोरोना वायरस : 73 वर्षीय बुजुर्ग सहित 30 महिला पुरुष हुए संक्रमित

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 30 दिसंबर। कोरोना वायरस ठंड बढ़ने के साथ ही फैलता जा रहा है। शहर और जिले में चारों और कोरोनावायरस के संक्रमित लोग लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को 73 वर्षीय बुजुर्ग सहित 30 महिला पुरुष संक्रमण का शिकार हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। कोविड-19 का पालन करना और करवाना सब ने छोड़ दिया है। उत्सव महोत्सव मनाने में तल्लीन लोग संक्रमण धड़ल्ले से बांट रहे हैं।

IMG_20201106_222418

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के दीनदयाल नगर की 22 वर्षीय युवती 17 वर्षीय युवती, स्टेशन रोड की 53 वर्षीय महिला, ग्राम उमर के 70 वर्षीय पुरुष, रतलाम की रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के 27 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर के 30 वर्षीय पुरुष, नजरबाग के 40 वर्षीय पुरुष, रावटी की 50 वर्षीय महिला, जिला चिकित्सालय की 42 वर्षीय महिला, न्यू ग्लोबस सिटी के 43 वर्षीय पुरुष, सैफी नगर के 25 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर के 69 वर्षीय पुरुष, महेश नगर नया गांव की 20 वर्षीय युवती 70 वर्षीय महिला, रामगढ़ की 65 वर्षीय महिला, सुतारो का वास के 40 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर की 55 वर्षीय महिला, ग्राम पिपलिया के 45 वर्षीय पुरुष 30 वर्ष की महिला, काटजू नगर की 26 वर्षीय महिला 32 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर की 42 वर्षीय महिला, वेद व्यास कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला, काटजू नगर की 60 वर्ष की महिला, जावरा तिलक नगर के 46 वर्षीय पुरुष 73 वर्षीय पुरुष, आमलिया डोर खुर्द की 25 वर्षीय महिला, रतलाम बावड़ी की चाल की 70 वर्षीय महिला, पुरानी सब्जी मंडी सैलाना के 36 वर्षीय पुरुष, रतलाम रिटायर्ड कॉलोनी के 54 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आये हैं।

IMG-20201230-WA0213

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed