वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उपचार के लिए बेंगलुरु ले जा रहे बच्चे की फ्लाइट में तबीयत बिगड़ी, इंदौर में हुई मौत -

उपचार के लिए बेंगलुरु ले जा रहे बच्चे की फ्लाइट में तबीयत बिगड़ी, इंदौर में हुई मौत

1 min read

हरमुद्दा

इंदौर, 30 दिसंबर। हाइडोकेफेल्स नामक गंभीर बीमारी ग्रसित 4 माह के बच्चे को उपचार के लिए बेंगलुरु ले जा रहे थे, तभी फ्लाइट में उसकी तबीयत और बिगड़ी। तत्काल इंदौर में फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई। अरविंदो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम दिल्ली से बंगलुरू जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या सिक्स ई- 2248 में गौरखपुर के रहने वाल दुर्गेश जायसवाल, पत्नी अनु जायसवाल और 4 माह का बेटा देव जायसवाल भी था। इंदौर के पास आते ही बालक की तबीयत ज्यादा बिगड़ी। पायलेट ने एटीसी से संपर्क कर विमान को 5. 55 बजे इंदौर में उतारा गया। यहां से मेडिकल टीम ने जांच कर बच्चे को अरबिंदो अस्पताल भेज दिया गया।

धड़कन थी बंद

डाक्टरों के अनुसार शिशु को हाइडोकेफेल्स नामक बीमारी थी। उसके इलाज के लिए उसे बंगलूरु ले जा रहे थे। उसकी धड़कन बंद थी। शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *