वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना कहर : एक और पुरुष ने कोरोना से लड़ते हुए गवाई जान -

कोरोना कहर : एक और पुरुष ने कोरोना से लड़ते हुए गवाई जान

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 31 दिसंबर। कोरोना वायरस के कहर में एक पुरुष ने लड़ते हुए अपनी जान गवा दी। शहर में मनमानी हद दर्जे की जा रही है। परिणाम हर दिन सामने आ रहे हैं। अब तक 78 महिला पुरुषों ने जान गवा दी है। कई सारे बुजुर्ग उपचार करवा रहे हैं।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के टाटा नगर निवासी 60 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष जिन्हें 22 दिसंबर को भर्ती किया गया था, उनकी मृत्यु 31 दिसंबर को हो गई।

मास्क लगाने के नाम पर नौटंकी 

शहर भर में कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। नतीजतन कमजोर इम्यूनिटी वाले प्रभावित हो रहे हैं और देरी से उपचार के चलते जान तक गंवा रहे हैं। लेकिन शहरवासी फिर भी संभलने और सुधरने को तैयार नहीं है। मास्क लगाने के नाम पर नौटंकी करना और हैंड सेनीटाइजर नहीं करना, अपनी शान समझने वाले लोग हर दिन संक्रमण फैला रहे हैं। उत्सव में शामिल हुए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *