वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दो बत्ती पर चार पहिया वाहन ने एक्टिवा सवार महिलाओं को मारी टक्कर, घायलों को ले गए अस्पताल -

दो बत्ती पर चार पहिया वाहन ने एक्टिवा सवार महिलाओं को मारी टक्कर, घायलों को ले गए अस्पताल

हरमुद्दा

रतलाम, 2 जनवरी। शनिवार की शाम को दो बत्ती क्षेत्र में चार पहिया वाहन चालक ने एक्टिवा सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस आरोपी का नाम नहीं बता रही।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को शिल्पा पति सचिन जैन उम्र 31 वर्ष निवासी संत नगर और आयुषी पिता अरविंद्र गाँधी 22 वर्षीय निवासी दीनदयाल नगर एक्टिवा वाहन से दो बत्ती पर पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन चालक ने पीछे से एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौजूद लोग ले गए अस्पताल

घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में आयुषी के सर पर गंभीर चोट आई है, वही शिल्पा के हाथ में भी चोट लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *