वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सुपर 100 बेटियों का बेच तैयार है, पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए -

सुपर 100 बेटियों का बेच तैयार है, पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए

1 min read

🔲 हौसला अफजाई की कलेक्टर एसपी ने

हरमुद्दा
रतलाम, 5 जनवरी। रतलाम की बेटियों का सुपर हंड्रेड बेच पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने के लिए तैयार हो रहा है। जिले के पुलिस तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा रतलाम की बालिकाओं को पुलिस भर्ती के लिए जबरदस्त तैयारी कराई जा रही है।

IMG_20210105_203724

रतलाम पुलिस परेड ग्राउंड पर प्रतिदिन जल्दी सुबह आकर लड़कियां अपनी तैयारी कर रही हैं। बेटियों को मोटिवेट करने के लिए कलेक्टर गोपालचंद्र डाड तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मंगलवार दोपहर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे और सफलता के टिप्स दिए। कलेक्टर, एसपी ने पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रही लड़कियों से चर्चा की, उनकी तैयारियों के बारे में पूछा उनकी हौसला अफजाई की।

सफलता का नहीं होता शॉर्टकट

कलेक्टर ने कहा कि वे बेटियों की परीक्षा तैयारियों को देखकर प्रसन्न है, निश्चित रूप से शत-प्रतिशत बेटियां अपनी मंजिल को पाएंगी। खूब मेहनत करें, सफलता का शॉर्टकट नहीं होता। मजबूत इच्छाशक्ति रखें, समर्पण भाव से परीक्षा की तैयारी करें, जिला प्रशासन से हरसंभव सहयोग मिलेगा।

IMG_20201026_114645

कड़ी मेहनत के साथ ही उचित आहार तभी जरूरी

पुलिस अधीक्षक ने भी बेटियों को पुलिस भर्ती परीक्षा तैयारी के टिप्स दिए। साथ ही उचित आहार की भी जानकारी दी। अथक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। बेटियों की तैयारी के संदर्भ में महिला बाल विकास विभाग के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

मेहनत करेंगे तो अच्छा ही मिलेगा परिणाम

एथलेटिक्स कोच अमानत खान ने कहा कि मेहनत की जाए तो परिणाम अवश्य अच्छा मिलता है। इस संदर्भ में उन्होंने कई उदाहरण दिए साथ ही साइंटिफिक रूप से भी तैयारी के बारे में बताया। पुलिस विभाग के बजरंग माली ने लड़कियों की पुलिस भर्ती परीक्षा तैयारियों परीक्षा के पैटर्न की जानकारी दी और कहा कि सभी लड़कियां बहुत मेहनत के साथ तैयारियां कर रही है और निश्चित रूप से शत-प्रतिशत लड़कियां अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगी। हम इसी दिशा में प्रतिदिन मेहनत कर रहे हैं।

करवाई जा रही है विभिन्न स्तर पर तैयारियां

उल्लेखनीय है कि पुलिस तथा महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विगत वर्ष से 100 लड़कियों को पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। लड़कियां प्रतिदिन पुलिस परेड ग्राउंड पर सुबह 6:00 बजे आती है, साथ ही मैथ्स, रिजनिंग इंग्लिश इत्यादि सब्जेक्ट की भी तैयारी कराई जाती है।

यह थे मौजूद

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विनीता लोढा, सहायक संचालक अंकिता पंड्या, सुश्री वनीता संधू, रक्षित निरीक्षक के.एस. तंवर, एहतेशाम अंसारी भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *