वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नई शुरुआत : नए कृषि कानून किसानों को समझाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे गांव गांव -

नई शुरुआत : नए कृषि कानून किसानों को समझाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे गांव गांव

1 min read

हरमुद्दा

पिपलौदा, 13 जनवरी। नए कृषि कानूनों को आमजन तथा किसानों को समझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क करेंगे। इसकी शुरुआत नगर में नाका नं.1 तथा कृषि उपज मंडी प्रांगण से की गई।
मंडल अध्‍यक्ष राजेन्‍द्रसिंह गुडरखेड़ा ने हरमुद्दा को बताया कि सभी किसानों में भ्रम की स्थिति को दूर कर कानूनों की समझ विकसित करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्राप्‍त पत्रकों का वितरण किया जा रहा है। किसान मोर्चा के मंडल अध्‍यक्ष घनश्‍याम पाटीदार ने बताया कि भारत सरकार के कृषि कानूनों को लेकर आम किसानों को गुमराह किया जा रहा है तथा वास्‍तविकता से भ्रमित किया जा रहा है। इसमें किसानों के लाभ की अपार संभावना है, लेकिन कुछ भ्रमित किसान इसका विरोध कर रहे हैं।

IMG_20201026_114645

किसानों की दशा और दिशा दोनों बदलना चाहती मोदी सरकार : अतुल गौड़

केश शिल्‍पी बोर्ड के पूर्व संचालक अतुल गौड़ ने कहा कि भारत सरकार किसानों की दशा तथा दिशा दोनों बदलना चाहती है तथा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वेबिनार के माध्‍यम से किसानों से चर्चा कर रहे हैं। किसानों को आजादी के बाद पहली बार सम्‍मान निधि मिल रही है। देशभर के किसान अपनी प्रगति से संतुष्‍ट है तथा मध्‍यप्रदेश की शिवराज सरकार किसानों को अतिरिक्‍त राशि भी प्रदान कर रही है। यह अनूठा प्रयोग है। इससे किसानों को अवगत करवाना भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्‍व है। इसे पूर्ण किया जा रहा है।

किया किसानों को पत्रक वितरण

पत्रक वितरण में नगर मंडल अध्‍यक्ष मुकेश मोगरा, मंडल प्रवक्‍ता प्रफुल्‍ल जैन, प्रकाश जायसवाल, आकाश शर्मा, मनीष जायसवाल, प्रवीणसिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *