वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आदिवासी अंचल में कारों की भिड़ंत, कवि ब्रजराजसिंह सहित छह हुए घायल -

आदिवासी अंचल में कारों की भिड़ंत, कवि ब्रजराजसिंह सहित छह हुए घायल

1 min read

हरमुद्दा

रतलाम, 15 जनवरी। आदिवासी अंचल के रावटी-शिवगढ़ मार्ग पर बासिंद्रा के समीप दो कारों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे छह व्यक्ति घायल हो गए। पांच घायलों को जिला अस्पताल और एक को रावटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में दोनों कारों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कवि ब्रजराजसिंह ब्रज अौर उनके साथी रावटी से कार में सवार होकर रतलाम आ रहे थे। सामने से शिवगढ की तरफ से दूसरी कार लेकर चालक 28 वर्षीय राजू रावल पुत्र भरत रावल निवासी ग्राम रायपुलिया तहसील पेटलावद जिला झाबुआ रावटी की तरफ जा रहा था, तभी ब्रासिंद्रा के पास घाट के समीप दोनों कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

यह हुए घायल

इससे एक कार में सवार 65 वर्षीय प्रदीप राव पुत्र रघुनाथ राव निवासी राजेंद्र नगर, 60 वर्षीय महेशकुमार व्यास पुत्र लक्ष्मीनारायण व्यास निवासी इंद्रलोक नगर, 60 वर्षीय संजय पुत्र विष्णु दातार निवासी इंद्रलोक नगर, कवि 50 वर्षीय ब्रजराजसिंह ब्रज पुत्र तेजसिंह निवासी प्रतापनगर व 56 वर्षीय शंकरलाल बर्मन पुत्र बालकृष्ण बर्मन निवासी मुखर्जी नगर तथा दूसरी कार का चालक राजू रावल घायल हो गए। राजू को रावटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। कवि ब्रजराजसिंह और उनके साथियों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *