वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू : पांच सत्र के माध्यम से अलग अलग वक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन -

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू : पांच सत्र के माध्यम से अलग अलग वक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन

हरमुद्दा

पिपलौदा, 16 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल पिपलौदा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को नगर में हुआ। शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने की। मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी महेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा मंचासीन थे।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मालार्पण व दीपप्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

पूरे विश्व में बज रहा है भाजपा का डंका

सत्र के वक्ता बजरंग पुरोहित ने भाजपा का इतिहास व विकास के विषय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बताया कि जिस भाजपा का डंका पूरे विश्व में बज रहा है उसके मूल जनसंघ है भारतीय जनसंघ की स्थापना पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में की थी और इसका उद्देश्य कांग्रेश की धर्मनिरपेक्ष राजनीति को जवाब देने के लिए किया गया था जनसंघ ने 1951 से 1977 तक उग्र राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद किया भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक वर्चस्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह वर्तमान समय में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है पार्टी से करीब 9 करोड़ कार्यकर्ता दिन रात एक कर के भाजपा का परचम लहरा रहे हैं जनसंघ से जनता पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के इस कठिन सफर को तय करने में देव तुल्य कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम ही है जिससे आज केंद्र से लेकर राज्य व गांव गांव तक भाजपा का परचम लहरा रहा है जो भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में सबसे बड़ी सफलता है।

विभिन्न विषयों पर दिया मार्गदर्शन

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा ने की व मुख्य वक्ता पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर महावर ने हमारा विचार परिवार विषय पर मार्गदर्शन दिया। तृतीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़ ने की। मुख्य वक्ता के रूप में सैलाना भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल ने भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर मार्गदर्शन दिया। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल लाकड़ ने की मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने पिछले छ वर्षो में हुए अन्त्योदयी प्रयत्न विषय पर मार्गदर्शन दिया। पंचम सत्र की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष नाथूलाल बोस ने की। मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी ने व्यक्तित्व विकास के विषय पर अपना मार्गदर्शन दिया।

200 कार्यकर्ता थे मौजूद

IMG_20210116_185141

प्रशिक्षण वर्ग में करीब 200 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, महामंत्री दिनेश पाटीदार,अशोक निनामा ने किया। संचालन प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी प्रफुल जैन ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *